आठ सालों में 1000 करोड़ से ज़्यादा जमा कर चुकी हैं अनुष्का शर्मा की फ़िल्में!

सलमान ख़ान के साथ उन्हें सुल्तान जैसी फ़िल्म मिली, जिसने 300 करोड़ से ज़्यादा बिजनेस किया है, वहीं अब ऐ दिल है मुश्किल बॉक्स ऑफ़िस की रेस में दौड़ रही है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Nov 2016 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 02 Nov 2016 06:54 PM (IST)
आठ सालों में 1000 करोड़ से ज़्यादा जमा कर चुकी हैं अनुष्का शर्मा की फ़िल्में!

मुंबई। ऐ दिल है मुश्किल में अपनी अदाकारी के लिए तारीफ़ें बटोर रहीं अनुष्का शर्मा की फ़िल्में 8 सालों में बॉक्स ऑफ़िस पर 1000 करोड़ से ज़्यादा जमा कर चुकी हैं।

ऐ दिल है मुश्किल रिलीज़ के पांच दिनों में 66 करोड़ से ज़्यादा जमा कर चुकी है और हिट होने के रास्ते पर दौड़ रही है। फ़िल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल निभाया है, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन ने स्पेशल रोल निभाया है। ऐ दिल है मुश्किल के इस कलेक्शन के साथ अनुष्का ने जिन फ़िल्मों में फीमेल लीड रोल निभाया है, उनका कलेक्शन लगभग 1100 करोड़ हो चुका है।

शाह रूख़-सलमान-आमिर... तीनों के फेवरिट हैं रणबीर कपूर, जानिए क्यों?

अनुष्का ने 2008 में शाह रूख़ ख़ान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फ़िल्म ने 86 करोड़ से ज़्यादा कलेक्ट किए थे। 2010 में आई बदमाश कंपनी ने क़रीब 36 करोड़ जमा किए थे। इस फ़िल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में थे। 2011 में रिलीज़ हुई लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल ने लगभग 37 करोड़ जमा किए थे, जिसमें अनुष्का के साथ रणवीर सिंह मेल लीड में थे। 2012 में अनुष्का जब तक है जान के ज़रिए एक बार फिर शाह रूख़ ख़ान के साथ पर्दे पर लौटीं और इस फ़िल्म ने 120 करोड़ से ज़्यादा बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किए।

सलीम ख़ान की मानें, तो सलमान और शाह रूख़ नहीं हैं दोस्त

2013 में आई मटरू की बिजली का मनडोला ने बॉक्स ऑफ़िस पर क़रीब 42 करोड़ जमा किए थे, जिसमें उनके लीड एक्टर इमरान ख़ान थे। 2014 में अनुष्का शर्मा के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म रिलीज़ हुई। पीके में वो आमिर ख़ान के साथ आईं और फ़िल्म ने लगभग 340 करोड़ जमा किए।

राज कपूर की बायोपिक फ़िल्म को लेकर रणबीर कपूर ने किया नया खुलासा

एनएच 10 ने अच्छा बिजनेस किया। दिल धड़कने दो ने जहां 76.88 करोड़ जमा किए, वहीं एनएच 10 ने 32 करोड़ कलेक्ट किए। 2016 अनुष्का के लिए अब तक का बेस्ट ईयर साबित हुआ है। सलमान ख़ान के साथ उन्हें सुल्तान जैसी फ़िल्म मिली, जिसने 300 करोड़ से ज़्यादा बिजनेस किया है, वहीं अब ऐ दिल है मुश्किल बॉक्स ऑफ़िस की रेस में दौड़ रही है।

chat bot
आपका साथी