विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज कपूर की बायोपिक फ़िल्म पर रणबीर कपूर ने किया ये खुलासा!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 04:21 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 04:54 PM (IST)

रणबीर से राज कपूर पर बनने वाली बायोपिक को लेकर सवाल किया गया। ख़बर आई थी कि रणबीर इस फ़िल्म में राज कपूर का किरदार निभाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदी सिनेमा का शो-मैन कहे जाने वाले राज कपूर की बायोपिक फ़िल्म को लेकर काफी अर्से से चर्चाएं हैं। रणबीर कपूर ने अब इस बायोपिक को लेकर खुलासा किया है।

'ऐ दिल है मुश्किल' की सक्सेस एंजॉय कर रहे रणबीर नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो नो फ़िल्टर नेहा का हिस्सा बने, जिसमें उनसे राज कपूर पर बनने वाली बायोपिक को लेकर सवाल किया गया। ख़बर आई थी कि रणबीर इस फ़िल्म में राज कपूर का किरदार निभाएंगे। इस रणबीर ने बताया, कि अभी ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं बन रहा। ये सिर्फ़ अफ़वाहें हैं। कुछ महीने पहले इन ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा था कि कपूर खानदान अपने होम बैनर आरके फ़िल्म्स को रिवाइव करना चाहते हैं और इसके लिए राज कपूर की बायोपिक फ़िल्म बनाई जाएगी।

मुश्किल में ऐ दिल... अब ये पुलिस अफ़सर चाहते हैं फ़िल्म का बॉयकॉट

रणबीर इस फ़िल्म में लीड रोल निभाने वाले थे, क्योंकि वो अपने दादा राज कपूर से काफी इंस्पायर्ड हैं, लेकिन नेहा से बातचीत में रणबीर ने साफ़ इंकार कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि रणबीर इस वक़्त संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में काम कर रहे हैं, जिसे राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा वो अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'जग्गा जासूस' को कंप्लीट करने में बिज़ी हैं। साथ ही अयान मुखर्जी की सुपर हीरो फ़िल्म की भी वो तैयारी कर रहे हैं।

वागले की दुनिया में शाह रूख़ ने इस एक्टर को किया था रिप्लेस

हाल ही में उनकी फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज़ हुई है, जो बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिजनेस कर रही है।