सिद्धार्थ की 'शॉटगन की शादी' का अगला निशाना दंगल गर्ल फातिमा पर, क्यों जानें इस खबर में

इतना कुछ होने के बावजूद भी 'शॉटगन की शादी' की कास्टिंग में अब तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 28 May 2018 11:22 AM (IST)
सिद्धार्थ की 'शॉटगन की शादी' का अगला निशाना दंगल गर्ल फातिमा पर, क्यों जानें इस खबर में
सिद्धार्थ की 'शॉटगन की शादी' का अगला निशाना दंगल गर्ल फातिमा पर, क्यों जानें इस खबर में

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अभी पिछले दिनों ही खबरें आयी थीं कि एकता कपूर की नयी फ़िल्म जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड किरदार निभाने जा रहे हैं, उस फ़िल्म का नाम है 'शॉटगन की शादी'। लीड एक्ट्रेस की बात की जाए तो इसमें में श्रद्धा कपूर को कास्ट किये जाने की बात थी लेकिन, श्रद्धा के पास डेट्स नहीं होने के कारण इस फ़िल्म के लिए परिणीति चोपड़ा से बातचीत की गयी थी।

लेकिन, अब परिणीति चोपड़ा के साथ भी इस फ़िल्म का संयोग बनना मुश्किल हो रहा है। जी हां, सूत्रों का कहना है कि परिणीति चोपड़ा के पास भी डेट्स को लेकर परेशानी हो रही है। ऐसे में फ़िल्म के मेकर्स ने 'दंगल' गर्ल और आमिर ख़ान की फ़िल्म 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तान' में नज़र आने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख को अप्रोच किया है। जी हां, खबर है कि फातिमा ने फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें इस फ़िल्म की कहानी सुन कर पसंद भी आयी है।

यह भी पढ़ें: 'रेस 3' से शुरू हो जाएगा ये दिलचस्प सिलसिला, नए अंदाज़ में मिलेंगी पुरानी जोड़ियां

इतना कुछ होने के बावजूद भी 'शॉटगन की शादी' की कास्टिंग में अब तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है। फातिमा ने अभी भी प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से हामी नहीं भरी है। उन्होंने अब तक इस बात की घोषणा नहीं की है की वो ये फ़िल्म करने वाली भी है या नहीं। वहीं सूत्रों की माने तो फातिमा ने अगर हां नहीं कहा तो मेकर्स दोबारा श्रद्धा को बोर्ड पर लाने की कोशिश करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलचस्प बात यह भी है कि इस फ़िल्म की कहानी के लिए दिशा पटानी को भी अप्रोच किया गया था लेकिन, बात यहां भी नहीं बन पायी थी। अब देखना यह है कि आखिरकार इस फ़िल्म के लिए कौन सी अभिनेत्री फाइनल होती हैं।

यह भी पढ़ें: 'संजू' के नए पोस्टर में दिखी संजय दत्त और सुनील दत्त की इमोशनल बॉन्डिंग

अगर इन सभी अभिनेत्रियों की आने वाली फ़िल्मों के बारे में बात की जाए तो, श्रद्धा के पास तीन फ़िल्में हैं। पहली शहीद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू', दूसरी राजकुमार राव के साथ 'स्त्री' और तीसरी प्रभास के साथ 'साहो'। वहीं फ़ातिमा सना शेख के पास अब तक सिर्फ 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' ही है। 'शॉटगन की शादी' के लिए अप्रोच की गई तीसरी अभिनेत्री दिशा पाटनी सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'भारत' की तैयारी कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी