कांंग्रेस ने शिअद के गढ़ पर कब्‍जे की ऐसी की तैयारी, पहले घुबाया और अब पाले में फालियांवाला

Loksabha Election में कांग्रेस ने शिअद के गढ़ फिराेजपुर पर कब्‍जे की तैयारी में है। उसने पहले शिअद के सांसद शेर सिंह घुबाया और अब पूर्व सांसद फालियांवाला को पाले में लिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 10:58 AM (IST)
कांंग्रेस ने शिअद के गढ़ पर कब्‍जे की ऐसी की तैयारी, पहले घुबाया और अब पाले में फालियांवाला
कांंग्रेस ने शिअद के गढ़ पर कब्‍जे की ऐसी की तैयारी, पहले घुबाया और अब पाले में फालियांवाला

 फिरोजपुर, [प्रदीप कुमार सिंह]। पंजाब में कांग्रेस शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के गढ़ पर कब्‍जे के लिए उसी के हथियार का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस ने फिरा‍ेजपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए यहां के शिअद नेताओं को अपने पाले में किया है। दो-दो बार फिरोजपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद बने राय-सिख बिरादरी के दो बड़े नेता अब कांग्रेस के साथ हो गए हैं। यह दोनों शख्सियत सांसद शेर सिंह घुबाया व पूर्व सांसद मोहन सिंह फालियांवाला है। घुबाया को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 5 मार्च को पार्टी में शामिल कराया था तो फालियांवाले को प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के साथ जोड़ा है।

दो-दो बार कांग्रेस को हरा कर सांसद बने राय-सिख बिरादरी के दोनों नेता अब कांग्रेस के

फिरोजपुर संसदीय सीट पर पिछले पांच लोकसभा चुनावों से शिअद का कब्जा है, शिअद के प्रत्याशियों की विजय में एकमुश्त पड़ने राय-सिख बिरादरी के मतदाताओं का अहम रोल रहा है। 1989 से फिरोजपुर संसदीय सीट जीतने को तरस रही कांग्रेस इस बार चुनाव जीतने के लिए सभी समीकरण बैठा लेना चाह रही है। वह कियी कीमत पर शिअद के इस गढ़ पर कब्‍जा करना चाहती है।

इसके लिए कांग्रेस द्वारा पहले राय-सिख बिरादरी से आने वाले नेता व मौजूदा सांसद शेर सिंह घुबाया को दिल्ली में पार्टी में शामिल किया गया। अब इसी बिरादरी से आने वाले पूर्व सांसद मोहन सिंह फालियांवाले को कांग्रेस ने अपने साथ जोड़ लिया है। हालांकि फालियांवाले ने पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट की शर्त नहीं रखी है, जबकि घुबाया ने पार्टी से टिकट का आश्वासन मिलने पर ही कांग्रेस का हाथ पकड़ा है।

घुबाया ने कहा कि जो लोग अब अपने को टकसाली कांग्रेसी कहकर पार्टी से टिकट मांग रहे है, उन्हीं लोगों ने पहले पार्टी को बताया था कि घुबाया को पार्टी में लाया जाता है तो वह कांग्रेस के लिए सीट निकालेगा। फालियांवाले के आने से पार्टी को और मजबूती ही मिली है। उनका टिकट तो पक्का है, पार्टी के वारिष्ठ नेताओं के कहने पर ही वह 15 दिनों से हलके में प्रचार कर रहे हैं।

घुबाया के अनुसार, पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें कहा था कि अपने हलके में प्रचार करे, उनकी टिकट अप्रैल के प्रथम सप्ताह मे जारी होगी। वह आज दिल्ली के लिए जा रहे है, आशा है कि दिल्ली में रहते हुए ही टिकट की घोषणा हो जाएगी।

---------

घुबाया और फालियावाले ने चार कांग्रेस को हराया

शेर सिंह घुबाया

 - वर्ष 2014 में फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से शिअद प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया विजयी हुए थे। उन्हें 487932 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील जाखड़ को 31420 वोटों से हराया था। उस समय क्षेत्र में कुल 72.64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

 -वर्ष 2009 में फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से शेर सिंह घुबाया पहली बार शिअद के टिकट पर विजयी हुए थे। उन्हें 450900 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जगमीत सिंह बरार को 21071 वोटों से हराया था। 2009 में कुल 71.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

-------

मोहन सिंह फालियांवाला

 -वर्ष 1991 में फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से बीएसपी के टिकट पर मोहन सिंह फालियांवाला विजयी हुए थे। उन्हें 150903 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी पीके लोगनाथन को 1296 वोटों से हराया था। 1991 में कुल43.67 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

 -वर्ष 1996 में फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से मोहन सिंह फालियांवाला फिर बीएसपी की टिकट पर विजयी हुए। उन्हें 264799 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़ को 59912 वोटों से हराया था। 1996 में कुल 64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

------

 2014 में फिरोजपुर लोकसभा सीट पर पार्टियों को मिले मत

-शिअद-भाजपा गठबंधन- 32.06 फीसद (487932 वोट)।

-कांग्रेस- 29.99 फीसद (456512 वोट)

-आम आदमी पार्टी- 7.45 फीसद (113412 वोट)।

chat bot
आपका साथी