Phase 1 Lok Sabha Election Voting: बिहार में कई जगह मतदान का बहिष्कार, मतदाता बोले: रोड नहीं तो वोट नहीं
Phase 1 Lok Sabha Election Voting बिहार की चार लोकसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। इस दौरान अपनी समस्याओं से परेशान मतदाताओं ने कई जगह वोट का बहिष्कार किया।
पटना [जेएनएन]। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को गया, औरंगाबाद, नवादा व जमुई की चार सीटों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान कई जगह पर मतदाता अपनी समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार कर दिया। मतदाताओं में आवागमन व पेयजल आदि की बुनियादी समस्याओं को लेकर नाराजगी दिखी।
इन जगहों पर हुआ वोट बहिष्कार
जमुई संसदीय क्षेत्र के शेखपुरा विधान सभा के बूथ नंबर 95 ओठमा गांव में लोगों ने सड़क और पानी की समस्याओं को लेकर वोट बहिष्कार किया। जमुई के तरी दाबिल बूथ संख्या 232 पर भी लगभग 1300 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया। जमुई के सिकंदरा में बूथ 129 व 130, चकाई में बूथ 257 तथा खैरा में बूथ 232 पर वोट का बहिष्कार किया गया।
नवादा के वारिसलीगंज विधानसभा के बरडीहा बलियारी बूथ पर वोट बहिष्कार किया गया। नवादा में चार बूथों पर वोट बहिष्कार की सूचना मिली। शेखपुरा के गदबदिया गांव के लोग 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाते हुए वोट बहिष्कार करते दिखे। औरंगाबाद के टिकारी विधानसभा में बूथ संख्या 121 (प्राथमिक विद्यालय सीता बिगहा) और बूथ संख्या 209 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय थानापुर) पर भी 'रोड नही तो वोट नहीं' के नारे के साथ वोट बहिष्कार किया गया।