Loksabha Election 2019 : कन्नौज से बहू के खिलाफ चाचा ने नहीं उतारा उम्मीदवार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अंतिम समय में बहू डिंपल यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 12:06 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : कन्नौज से बहू के खिलाफ चाचा ने नहीं उतारा उम्मीदवार
Loksabha Election 2019 : कन्नौज से बहू के खिलाफ चाचा ने नहीं उतारा उम्मीदवार

कन्नौज, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अंतिम समय में बहू डिंपल यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है। मंगलवार सुबह नामांकन के लिए तैयार उम्मीदवार सुनील सिंह राठौर को फोन पर संदेश भेजकर उन्होंने नामांकन करने से मना कर दिया और फीरोजाबाद बुला लिया।

शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में मैनपुरी के अलावा सभी लोकसभा सीटों पर सपा के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारने का एलान किया था। कन्नौज से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव की घोषणा होने के बाद उन्होंने प्रसपा से सुनील कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया। मंगलवार को उन्हें नामांकन करने पहुंचना था, लेकिन वह फीरोजाबाद निकल गए। जब उनसे फोन पर संपर्क किया तो बताया कि सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष का मैसेज आ गया था। उन्होंने नामांकन न करने का आदेश दिया और फीरोजाबाद बुलाया था।

जिलाध्यक्ष मुनीर कुरैशी ने बताया कि प्रत्याशी सुनील कुमार की तबीयत ठीक नहीं है। उनका लखनऊ में उपचार चल रहा है। प्रत्याशी न उतारने का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया है।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव रिश्ते में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल उनकी बहू हुईं। शिवपाल ने रिश्ते का मान रखते हुए बहू के खिलाफ उम्मीदवार वापस ले लिया है। चर्चा है कि शिवपाल ने अपनी पत्नी सरला यादव के कहने पर यह निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी