Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 42 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 45 लाख मतदाता

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनावों के सातवें चरण में झारखंड की तीन सीटों राजमहल दुमका तथा गोड्डा में रविवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 06:01 AM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 06:01 AM (IST)
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 42 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 45 लाख मतदाता
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 42 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 45 लाख मतदाता

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में शुक्रवार को शाम चार बजे से चुनावी शोर थम गया। इसके बाद उम्मीदवार डोर डू डोर कैंपेन तथा बूथ मैनेजमेंट में जुट गए। इन सीटों पर 19 मई को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट पड़ेंगे। कुल 45,64,681 मतदाता 42 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

2,466 संवेदनशील व 1,754 अतिसंवेदनशील बूथों पर होगा मतदान  अंतिम चरण की तीन सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार 19 मई को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग सुरक्षा कारणों से अंतिम समय में बदले गए दुमका के आठ बूथ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि तीन चरणों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण की तीन सीटों के लिए भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। तीनों सीटों पर कुल 6,258 बूथों में 2,466 संवेदनशील तथा 1,754 अतिसंवेदनशील हैं। 281 थोड़ा कम संवेदनशील तथा 156 क्रिटिकल बूथ हैं। इन सभी बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इस चरण के चुनाव में 6,258 कंट्रोल यूनिट तथा इतनी ही बैलेट यूनिट और वीवीपैट मशीनें लगाई जाएंगी। कुछ मशीनें रिजर्व भी रखी गई हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 27,536 चुनाव कर्मी लगाए गए हैं। सुरक्षा कारणों से दुमका के आठ बूथ अंतिम समय में बदले गए। मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे व अमिताभ कौशल भी उपस्थित थे। 

लगाए गए 37 हजार से अधिक फोर्स
आइजी अभियान सह राज्य नोडल पदाधिकारी आशीष बत्रा ने कहा कि अंतिम चरण की तीन सीटों पर भी शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसमें कुल 37,398 पुलिस फोर्स लगाए गए हैं। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस होंगे। पाकुड़ जिले के सात दुर्गम बूथों पर चुनाव कर्मी हेलीकाप्टर से पहुंचाए जाएंगे। इसमें दो हेलीकाप्टर लगाए जा रहे हैं। मतदान के दिन भी हेलीकाप्टर से निगरानी रखी जाएगी। राज्य की सीमा क्षेत्रों पर चेकनाका बनाए गए हैं जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चूंकि इस चरण में भी मतदान कई नक्सली क्षेत्रों में होगा, इसलिए इस चरण में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

सुरक्षा संभालेंगे इतने फोर्स
केंद्रीय अर्धसैनिक बल : 153 कंपनी जैप के जवान : 66 कंपनी जिला पुलिस : 18,000 होमगार्ड : 4700 महिला पुलिस : 1,400

फैक्ट फाइल

कुल मतदान केंद्र : 6,258 शहरों में मतदान केंद्र : 489 ग्रामीण इलाके में केंद्र : 5,769 पुरुष मतदाता : 23,64,541 महिला मतदाता : 22,00,119 थर्ड जेंडर : 21 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 62,762

कहां कितने मतदान केंद्र

सीट - कुल मतदान केंद्र - महिला द्वारा संचालित केंद्र -  मॉडल केंद्र -  जहां वेबकास्टिंग होगी राजमहल 2,020  31  79  191 दुमका 1,891  83  58  186 गोड्डा 2,347  23  67  212 कुल  6,258  137   204  589

कहां कितने संवेदनशील मतदान केंद्र सीट - वल्नरेवल - क्रिटिकल - हाइपर सेंसेटिव - सेंसेटिव राजमहल  116  28  538  915 दुमका  75  60  581  590  गोड्डा  90  68  626  961

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी