Rajgarh Lok Sabha Election Result 2019 Live: राजगढ़ में किसके बीच है मुकाबला, जानिए

Rajgarh Lok Sabha Election Result 2019 Live राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रोडमल नागर कांग्रेस के उम्मीदवार मोना सुस्तानी से आगे चल रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 12:04 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 05:44 PM (IST)
Rajgarh Lok Sabha Election Result 2019 Live: राजगढ़ में किसके बीच है मुकाबला, जानिए
Rajgarh Lok Sabha Election Result 2019 Live: राजगढ़ में किसके बीच है मुकाबला, जानिए

नई दिल्ली, जेएनएन। Rajgarh Lok Sabha Election Result 2019 Live: राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रोडमल नागर पहले नंबर पर और कांग्रेस के उम्मीदवार मोना सुस्तानी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

वर्ष 2014 में, मध्यप्रदेश राज्य में, राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से रोडमल नागर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 596727 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने नारायण सिंह अमलाबे को 228737 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 64.03 प्रतिशत वोट पड़े।

राजगढ़ मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में गुना और शाजापुर जिलों का कुछ हिस्सा भी शामिल है। इस क्षेत्र को व्यावरा के नाम से भी जाना जाता है। नेवज नदी के किनारे बसा होने के कारण यह इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है। यहां का मां जलपा का प्राचीन मन्दिर और हनुमान मन्दिर दर्शनीय स्थल हैं। भोलेनाथ का खोयारी में बना मंदिर बेहद लोकप्रिय है। इस क्षेत्र का नरसिंहगढ़ का किला ऐतिहासिक रूप महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी