Loksabha Election 2019 : कांग्रेस आई तो 25 करोड़ लोगों को देंगे साल में 72 हजार : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में केवल अनिल अंबानी नीरव मोदी अडानी जैसे लोगों को ही स्वावलंबी बनाया और देश की जनता तबाह होती रही।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 08:46 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : कांग्रेस आई तो 25 करोड़ लोगों को देंगे साल में 72 हजार : राहुल गांधी
Loksabha Election 2019 : कांग्रेस आई तो 25 करोड़ लोगों को देंगे साल में 72 हजार : राहुल गांधी

लखीमपुर, जेएनएन। लखीमपुर खीरी के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार दोपहर चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो देश के 25 करोड़ लोगों को ₹72000 सालाना उनके खातों में डलवाए जाएंगे।  कीदार चोर है का नारा पहले खुद लगाया फिर भीड़ से लगवाया और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि पांच साल में मोदी जी ने झूठ के अलावा और कोई काम नहीं किया किसी के खाते में 1500000 रुपए नहीं आए। गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान नहीं मिला और देश में कोई काम नहीं हुआ। राहुल ने कहा कि 56 इंच की छाती दिखा कर नरेंद्र मोदी केवल अंबानी नीरव मोदी समेत 15 नामचीन लोगों के खास बन गए और देश के गरीबों की तरफ पलट कर नहीं देखा। कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी को भी निशाना बनाते हुए कहा कि इस नोटबंदी ने माताओं बहनों के घर में रखे पैसे को भी उनसे छीन लिया जिससे उनकी जिंदगी में ब्रेक लगा।

ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2019 : प्रियंका बोलीं, भाजपा नेताओं का 50 फीसद भाषण सिर्फ मेरे परिवार के ऊपर

उन्होंने अपने 25 मिनट के उद्बोधन में कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसी भी किसान को कर्ज देने के बाद उसे जेल में नहीं डाला जाएगा। देश के सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। कांग्रेस आई तो देश के 2 आम बजट जारी होंगे एक आम बजट और दूसरा किसानों का बजट, जिसमें खेती किसानी के लिए पूरे 5 साल में क्या व्यवस्था की गई है। इसका आकलन पहले ही बजट में होगा और हर साल यह बजट जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर 24 घंटे 27000 युवा बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारों को काम देने के लिए देश में खाली पड़े 2200000 सरकारी पदों पर कांग्रेस की सरकार बनते ही एक वर्ष में उनको भर दिया जाएगा।

युवाओं के लिए कोई कारोबार करने के लिए अब किसी भी परमिशन की आवश्यकता नहीं होगी। वह पूरे देश में अपना कोई भी कारोबार कर सकते हैं। उसमें कोई सरकारी अड़ंगा नहीं लगेगा अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो। उन्होंने मोदी पर हमला तेज करते हुए कहा कि उन्होंने चौकीदार बनूंगा कहकर प्रधानमंत्री का पद हथिया लिया, लेकिन चौकीदारी करनी नहीं आती। चौकीदारी आज का किसान कर रहा है जिसके खेतों को आवारा पशु निशाना बना रहे हैं।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी