Loksabha Election 2019 : पार्टी ने कहा तो अमेठी भी जा सकती हूँ प्रचार के लिए: मेनका गांधी

बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मेनका गांधी ने साफ कहा कि आप सभी के बगैर मैं चुनाव नहीं जीत पाऊंगी। इसलिए मुझे सभी का सहयोग चाहिए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 08:37 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : पार्टी ने कहा तो अमेठी भी जा सकती हूँ प्रचार के लिए: मेनका गांधी
Loksabha Election 2019 : पार्टी ने कहा तो अमेठी भी जा सकती हूँ प्रचार के लिए: मेनका गांधी

सुलतानपुर, जेएनएन। मेनका गांधी को भाजपा ने भले ही यहां से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन अंदरखाने उनकी राह में बहुत रोड़े थे। यह बात सर्वविदित है कि वरुण गांधी की टीम और संगठन कार्यकर्ताओं में काफी दूरियां थीं। वजह थी वरुण को दिखावे की राजनीति व ऐसे कार्य करने वाले लोग पसंद नहीं थे। लिहाजा कई बार यह अंतरविरोध विभिन्न कार्यक्रमों में मंच पर दिखता था।

कई मौजूदा विधायक व संगठन पदाधिकारी उनके कार्यक्रमों से दूरी बनाते थे या यूं कहें कि वरुण स्वयं भी नहीं चाहते थे ऐसे लोग उनके कार्यक्रम में शामिल हों। मेनका गांधी निश्चय ही इन बातों से अवगत थीं। इसीलिए वह सुलतानपुर पहुंचने से पहले ही यह दूरियां व अंतरविरोध खत्म कर देना चाहती थीं। वह सभी को एकजुट करने में सफल भी रहीं। मीडिया के सवालों पर मेनका ने कहा कि पार्टी अगर कहेगी तो उन्हें अमेठी जाने से परहेज नहीं होगा। वहीं वरुण गांधी से सीटों की अदला-बदली को उन्होंने पार्टी का निर्णय बताया।

बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मेनका गांधी ने बताया भी कि यहां आने से पहले हमने अधिकांश संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की। जिनसे बात नहीं हुई है, उनसे भी आगे करूंगी। उन्होंने साफ कहा कि आप सभी के बगैर मैं चुनाव नहीं जीत पाऊंगी। इसलिए मुझे सभी का सहयोग चाहिए। अपरान्ह वह दीवानी न्यायालय में वकीलों के होली मिलन कार्यक्रम में शरीक हुईं, जहां बार एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोहरामऊ में माता मंदिर का दर्शन कर पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता की और उनका सहयोग मांगा।

रविवार से वह सभी 229 सेक्टरों में अलग-अलग दिनों के अंतराल पर कार्यकर्ताओं व लोगों से मिलेंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगजीत ङ्क्षसह छंगू, महामंत्री शशिकांत पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, विधायक सूर्यभान ङ्क्षसह व राजेश गौतम, अर्जुन ङ्क्षसह, विजय ङ्क्षसह रघुवंशी, डॉ. एमपी ङ्क्षसह, रामचंद्र मिश्र, बबिता तिवारी, बबिता जायसवाल, रामेंद्र प्रताप, भावना , सुमन ङ्क्षसह, अशोक श्रीवास्तव, सुशील तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी