झरिया में बोले राजनाथ सिंह- बहादुर लाशें नहीं गिनते, ये गिद्धों का काम होता है...

एयर स्‍ट्राइक के मुद्दे पर बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि वायु सेना ने पाकिस्तान में जाकर आतंकियों को मार गिराए लेकिन झामुमो की कैसे बताएं कि बहादुर लाशें नही गिनते।

By mritunjayEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 01:49 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 03:36 PM (IST)
झरिया में बोले राजनाथ सिंह- बहादुर लाशें नहीं गिनते, ये गिद्धों का काम होता है...
झरिया में बोले राजनाथ सिंह- बहादुर लाशें नहीं गिनते, ये गिद्धों का काम होता है...

धनबाद/गोड्डा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में गोड्डा और धनबाद से पार्टी प्रत्‍याशियों के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं। गोड्डा में पार्टी प्रत्‍याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में उन्‍होंने चुनाव प्रचार किया। वहीं झरिया के डिगवाडीह स्थित सर्कस मैदान में सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि आज पूरे विश्‍व में भारत का डंका बज रहा है। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से बढ़ रही है।

झामुमो को दिया जवाब: एयर स्‍ट्राइक के मुद्दे पर बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि वायु सेना ने पाकिस्तान में जाकर आतंकियों को मार गिराए, लेकिन झामुमो की कैसे बताएं कि बहादुर लाशें नही गिनते। यह काम गिद्धों का होता है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद की कोई जाति नहीं होती है। इस लड़ाई को कमजोर बनाने की कोशिश विपक्षी कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जो हमें छेड़ेगा, उसे हम छोड़ेंगे नहीं।

पहले नहीं दिखते थे चिलचिलाती धूप में खड़े लोग: झरिया में राजनाथ ने कहा कि इस बार जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, वैसा पहले कभी नहीं मिला। पहले चिलचिलाती धूप में खड़े लोग नहीं देखा। उन्‍होंने कहा कि इस बार के चुनाव में 100 से अधिक सभाएं कीं और हर जगह जनता का भरपूर प्‍यार भाजपा को मिल रहा है। राजनाथ ने कहा कि यह सच है कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पहले बोला जाता था कि भारत कमजोर है, गरीबों का देश है, लेकिन अब ऐसा नही। करिश्माई काम हुआ है। आज भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 9वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच चुकी है। कुछ महीनों में भारत 5वें स्थान पर होगा। आने वाले सालों में टॉप थ्री देश बनेगा।

सभा में बोले राजनाथ, कांग्रेस ने शुरू की प्रधानमंत्री आवास योजना, लेकिन काम हमने किया: राजनाथ ने कहा कि हर सरकार के काम करने की अपनी शैली होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस ने शुरू की, लेकिन काम हमने किया। कांग्रेस ने 6 साल में 25 लाख आवास बनवाए। हमलोगों ने 1 करोड़ 30 लाख आवास बनवाया। प्रधानमंत्री उज्ज्‍वला योजना में 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। 2022 तक भारत में एक भी ऐसा परिवार नहीं होगा, जिसके पास छत और गैस न हो। सड़क निर्माण का सिलसिला अटल जी ने शुरू किया। भाजपा के कार्यकाल में नेशनल हाईवे का निर्माण प्रतिदिन 32 किलोमीटर हो रहा है।

भाजपा के कार्यकाल के बाद महंगाई नहीं बन सकी चुनावी मुद्दा: राजनाथ ने कहा कि आज़ाद भारत में हमेशा मंहगाई मुद्दा बनी, लेकिन 2004 और 2019 के चुनाव में मंहगाई मुद्दा नहीं बन सकी है। मंहगाई 2 से 3 फीसद में बंधी हुई है। हमारा आर्थिक प्रबंधन मजबूत है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी। भाजपा ने छह साल में 52 लाख करोड़ रुपये लोन बांटे। उन्‍होंने कहा कि जो भी देश का पैसा लेकर भागा है, भरोसा दिलाता हूं उनके पेट से पैसा निकालूंगा।

कश्मीर समस्या का समाधान होकर रहेगा: झरिया में राजनाथ ने कहा कि पुलवामा हमले में आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत की कार्रवाई का विश्व के कई देशों ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर जो कार्रवाई की है, वह सब आपके सामने है। आतंकवाद का सफाया करने के लिए सभी देशों को ईमानदारी से पहल करनी होगी। भारतीय सेना को यह आदेश दे दिया गया है कि पड़ोसी देश से एक भी गोली चले तो इधर से गोली गिनी नहीं जानी चाहिए। राजनाथ ने कहा कि घुटने टेककर सरकार नहीं चलाई जाती है। यह नरेंद्र मोदी सरकार ने दिखा दिया।

राष्ट्रीय कानून के बारे में कहा कि मोदी सरकार के दोबारा आने पर इसे इतना कठोर बनाया जाएगा कि इसे सोच कर भी गलत करनेवालों की रूह कांप जाएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या का समाधान होकर रहेगा। इसके लिए भारत सरकार पूरी तत्परता से लगी है। यही कारण है कि देश में अब आतंकवाद की घटनाएं नहीं हो रही हैं। यह कश्मीर तक ही सीमित रह गई है। कहा कि 2030 तक भारत आर्थिक मामलों में विश्व के 3 देशों की श्रेणी में आ जाएगा। भारत दिनोंदिन एक ताकतवर देश बनता जा रहा है। सभा में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के अलावा सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, महावीर पासवान, विष्णु त्रिपाठी, बेलाल खान, राजकुमार अग्रवाल, अपर्णा सेनगुप्ता, सरिता श्रीवास्तव, नितिन भट्ट, मुद्रिका पासवान आदि थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी