Lok Sabha Election 2019: मतदाताओं को लुभाएंगी राबड़ी व मीसा भारती

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। शरद यादव जीतनराम तेजस्वी और तेज प्रताप भी यहां चुनाव प्रचार करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 07:03 AM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 07:03 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: मतदाताओं को लुभाएंगी राबड़ी व मीसा भारती
Lok Sabha Election 2019: मतदाताओं को लुभाएंगी राबड़ी व मीसा भारती

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत उनकी सांसद पुत्री मीसा भारती मतदाताओं को लुभाएंगी। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व उनके बड़े भाई पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार में दोनों का साथ देंगे।  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, जदयू के पूर्व अध्यक्ष रह चुके शरद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह सरीखे नेता भी चुनाव प्रचार का हिस्सा बनेंगे। राजद ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की है।

स्टार प्रचारकों की जारी सूची में सांसद जयप्रकाश नारायण यादव व मनोज कुमार झा के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानंद तिवारी, कमर आलम, प्रधान महासचिव कमर आलम, विधायक भोला यादव व आलोक कुमार मेहता, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, शैलेश कुमार, संजय कुमार सिंह यादव, रामचंद्र सिंह शामिल हैं। इसी तरह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के अलावा आबो देवी, अर्जुन यादव, राजेश यादव, संजय प्रसाद यादव, आबिद अली, डा. मनोज कुमार, मनोज कुमार पांडेय, अभय सिंह, मंजू शाह, विजय राम आदि राजद के स्टार प्रचारक होंगे। 

chat bot
आपका साथी