Move to Jagran APP

Lok Sabha Chunav: परिवारवाद पर अखिलेश यादव का पलटवार, 'बीजेपी कहती हैं हम सब यादव वाले हैं, पीडीए परिवार से घबराई भाजपा'

Lok Sabha Election 2024 Eath News अखिलेश ने कहा यह संविधान संजीवनी है। एक−एक वोट समाजवादी पार्टी को देना। अमीरों का 16 करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया किसानों को कुछ नहीं दिया। हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे। जितनी भी नौकरियां खाली हैं उन्हें भरा जाएगा। बीजेपी वाले नकलची लोग हैं। हम गुणवत्ता के साथ राशन दिलाने का काम करेंगे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Published: Mon, 29 Apr 2024 02:10 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 02:10 PM (IST)
एटा में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आए अखिलेश यादव।

जागरण संवाददाता, एटा। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम सीएम अखिलेश यादव ने एटा जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह चुनाव आने वाली भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है जो हमारे भविष्य का फैसला करेगा। एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। हम भीमराव अंबेडकर के दिए संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। चाहते हैं कि इंडी गठबंधन जीते और संविधान बच्चे संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। जान बचेगा तो हमारे वोट देने का अधिकार बचा रहेगा।

loksabha election banner

भाजपा का हर वादा झूठा निकला

अखिलेश ने कहा, कि बीजेपी के लोगों ने बहुत धोखा दिया है। सब लोग जान गए हैं कि हर बात झूठी निकली है। भाजपा का हर वादा झूठा निकला। 10 साल बाद फिर वोट मांगने आए हैं। इन्होंने कहा था कि किसान की पैदावार की कीमत देंगे, उन्हें खुशहाल बनाएंगे। अगली फसल अब तैयार हुई है। कोई बता दे क्या गेहूं की कीमत की लागत मिल गई। किसान भाई जानते हैं कि लागत बढ़ा दी। बीजेपी के लोगों ने किसान आंदोलन को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी दीवार लगा दीं, सड़कों पर कीलें ठोंक दीं, ट्रैक्टरों को बढ़ने नहीं दिया।

किसानों ने की आत्महत्या

सरकार को बैक फुट बनाना पड़ा तब किसानों को हक मिल पाया। तमाम किसान शहीद हुए थे। आंकड़े निकलवाइये 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। विश्व में कहीं भी किसानों ने आत्महत्या नहीं की सिर्फ भारत में ही की है। किसानों को धोखा दिया है नौजवानों को धोखा दिया है इनका भविष्य खतरे में है। अपने संसाधनों से नौजवान परीक्षा देने गए और पेपर लीक हो गया। घर लौट कर आए तो पेपर लीक हो गया। निराशा हाथ लगी तो आत्महत्या कर ली।

Read Also: Meerut Crime News: जिस बहन पर जान छिड़कता था भाई, बीमा में बनाया नामिनी, उसी ने 50 लाख रुपये के लिए कर दी हत्या

इस सरकार में हर पेपर लीक हुआ

अखिलेश ने कहा, नौजवान जानते हैं कि जितनी परीक्षा हुई है उत्तर प्रदेश सरकार में हर पेपर लीक किया है। यह पहली सरकार है जिसका लीकेज नहीं रख पा रहा। नौजवान पुलिस की भर्ती देखने गए थे। घर लौट कर आए तो पेपर लीक हो गया यह सरकार नौकरी देना नहीं चाहती इसलिए पेपर लीक कर रही है। इतने पेपर लीक नहीं होते। उत्तर प्रदेश में 60 लाख नौजवानों का भविष्य छीन लिया है। उन्होंने खुद को एटा से जोड़ते हुए कहा कि जब से देवेश शाक्य चुनाव मैदान में आए हैं तब से बीजेपी वालों की नींद उड़ी हुई है।

Read Also: रिजर्व थे दोनों पत्नियों के लिए दिन, दूसरी वाली को ज्यादा टाइम देने लगा पति तो पहली पहुंच गई थाने और फिर...

अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करेगा इंडी गठबंधन

अखिलेश ने कहा, बड़े पैमाने पर यहां के लोग फौज की तैयारी करते हैं। यहां से सबसे ज्यादा लोग फौज में जाते थे। जानबूझकर अग्नि वीर व्यवस्था लेकर आए। इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी।

अखिलेश ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपराधी बनाकर जेल भेज दिया, झूठे मुकदमे लगा दिए। समाजवादियों पर भी झूठे मुकदमे लगाए। आम जनता पर भी मुकदमे लगे हैं। इलेक्ट्रोल बांड से इनकी पोल खुल गई है। बीजेपी वाले हजारों करोड़ रुपए चंदा ले रहे हैं। इनकम टैक्स सीबीआई ईडी से चंदा वसूल गया है।

पश्चिम से हवा चली है, बीजेपी का सफाया हो चुका है। समाजवादियों ने एंबुलेंस चलाई थी, भाजपा वालों ने खराब कर दी। भाजपा ने कहीं भी अस्पताल नहीं बनाए। हमने 100 नंबर दी उन्होंने 112 कर दी।

अखिलेश ने कहा, यह लोग आरोप लगाते हैं कि हम सब यादव वाले हैं। ऐसा नहीं है। बताओ पीडीए परिवार से बीजेपी के लोग घबरा हैं या नहीं। इंडिया गठबंधन का नाम इंडी बोलते हैं। यह कानून का दावा करते हैं। उत्तर प्रदेश के आंकड़े निकल वाले। लूट डकैती सबसे ज्यादा हो रही है। अपराधियों को भाजपा अपने गोदाम में रखे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.