हमारे पार्टी अध्यक्ष क्या बोलेंगे, यह कांग्रेस नहीं बताएगी : जयराम ठाकुर

CM Hit congress उन्होंने विरोधियों को ललकारते हुए कहा हमारे पार्टी अध्यक्ष को क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है ये कांग्रेस नहीं बताएगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 05:14 PM (IST)
हमारे पार्टी अध्यक्ष क्या बोलेंगे, यह कांग्रेस नहीं बताएगी : जयराम ठाकुर
हमारे पार्टी अध्यक्ष क्या बोलेंगे, यह कांग्रेस नहीं बताएगी : जयराम ठाकुर

शिमला, राज्य ब्यूरो। शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद चौड़ा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस जीतने की डींगे मार रही है। हालत तो यह थी कि कांग्रेस को चुनाव लडऩे के लिए नेता नहीं मिल रहे थे। प्रदेश की चार सीटों से कांग्रेस ने किश्तों में उम्मीदवार घोषित किए। हार सामने देखते हुए कांग्रेस का कोई बड़ा नेता टिकट लेने को तैयार नहीं था। उन्होंने विरोधियों को ललकारते हुए कहा हमारे पार्टी अध्यक्ष को क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है, ये कांग्रेस नहीं बताएगी। जयराम ने कांग्रेस नेताओं को जुबान पर लगाम लगाने को कहा। चौड़ा मैदान के मंच से जयराम ने खुलेआम सत्ती का समर्थन किया। बुधवार को मंडी में दिए बयान से सत्‍ती विवादों में आए थे। उन्‍होंने कहा था कि जो हमारे नेताओं को गाली देगा हम उसकी बाजू काट देंगे।

नामांकन पत्र के बाद शिमला के आंबेडकर चौक पर आयोजित भजापा की जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, भापजा उम्मीदवार सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, डॉ. राजीव सैजल सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली राष्ट्र बना है। देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है। भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है तो कांग्रेस देश का विघटन करने वाली ताकतों का पक्ष। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार बेहतरीन काम कर रही है।

देश को नहीं चाहिए टुकड़े-टुकड़े गैंग : धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा देश को टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं चाहिए। एक तरफ देश की सुरक्षा और अस्मिता को ङ्क्षजदा रखने वाली पार्टी है तो दूसरी ओर देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाली गैंग। देश की जनता जानती है कि आज देश को सुरक्षित रखने वाली पार्टी दोबारा सत्ता में चाहिए।

आज नाम भी है और काम भी : शांता

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा पहले चुनाव लड़ते थे तो जमानत जब्त होती थी। अब भाजपा कहां से कहां पहुंच गई है। तब और अब की पार्टी में बड़ा अंतर आ गया है। अब राजनीतिक स्थिति बदल गई है। आज नाम भी है और काम भी।

chat bot
आपका साथी