बंगाल के दमदम में भाजपा नेता पर हमला, चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़

Attack on BJP Leader in west bengal. बंगाल के दमदम में भाजपा नेता पर हमला और चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:10 PM (IST)
बंगाल के दमदम में भाजपा नेता पर हमला, चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़
बंगाल के दमदम में भाजपा नेता पर हमला, चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़

कोलकाता, जेएनएन। बंगाल में दमदम संसदीय क्षेत्र के गोराबाजार स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में घुस कर बदमाशों ने कोलकाता नार्थ सबर्बन सांगठनिक जिला महासचिव चंडी चरण राय पर जानलेवा हमला किया। उन्हें डंडे एवं रॉड से मारा-पीटा गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे हुई। इस घटना में भाजपा नेता चंडी चरण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें स्थानीय म्युनिसिपल अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उन्हें आइएलएस अस्पताल में ले जाया गया।

कोलकाता नार्थ सबर्बन जिला भाजपा के अध्यक्ष मानस भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ तृणमूल के बदमाशों ने पार्टी के नेता पर यह गंभीर हमला किया। बदमाशों ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। इसमें टेलीविजन एवं अन्य सभी समान नष्ट कर दिए गए। मौके पर पुलिस पहुंची थी। जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव प्रचार के बाद सभी कार्यकर्ता भोजन करने चले गए थे। तब चंडी चरण कार्यालय में अकेला थे। उसी दौरान बाइक पर सवार 4-5 नकाबपोश बदमाश कार्यालय में घुसकर अंदर से शटर बंद कर दिए। उसके बाद उन्होंने चंडी चरण को मारा-पीटा एवं तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। भोजन कर कार्यकर्ता जब कार्यालय पहुंचे तो चंडी चरण को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ पाया। घायल भाजपा नेता को अस्पताल पहुंचाया गया। पार्टी की तरफ से स्थानीय थाने में घटना की शिकायत की गई है।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले ही तृणमूल के बदमाशों ने दमदम के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। दमदम लोकसभा सीट से शमिक भट्टाचार्य भाजपा उम्मीदवार हैं। इस दिन सुबह हुगली लोकसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी के बंडेल स्थित आवास एवं कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। 

chat bot
आपका साथी