Chhatarpur Jharkhand Election Results 2019: छतरपुर में BJP से पुष्पा देवी 26792 वोटों से जीतीं

Chhatarpur Jharkhand Election Results 2019 छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पुष्पा देवी जीतीं। पुष्पादेवी 26792 वोट से जीतीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 08:50 AM (IST)
Chhatarpur Jharkhand Election Results 2019: छतरपुर में BJP से पुष्पा देवी 26792 वोटों से जीतीं
Chhatarpur Jharkhand Election Results 2019: छतरपुर में BJP से पुष्पा देवी 26792 वोटों से जीतीं

रांची, जेएनएन। Chhatarpur Jharkhand Election Results 2019 छतरपुर विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट) से भाजपा के टिकट पर पहली बार पुष्पा देवी 26792 वोटों से जीती। पलामू जिले में पहली बार पुष्पा देवी अपने पति पूर्व सांसद व पूर्व विधायक मनोज कुमार की विरासत संभालेंगी। मनोज कुमार पिछले कई चुनाव से छतरपुर विधानसभा से पिछड़ जा रहे थे। हालांकि इस बार उन्होंने दल बदल कर भाजपा से अपनी पत्नी को टिकट लेकर प्रत्याशी बनाया था। जिनका मुख्य मुकाबला सरकार के मुख्य सचेतक रहे राधा कृष्ण किशोर से था। जातीय गणित के हिसाब से राजद के विजय राम भी प्रमुख दावेदार थे।

छतरपुर के इतिहास को देखे 1980 के बाद राधा कृष्ण किशोर के अलावे कोई दूसरा दुबारा विधायक नहीं बना। मनोज कुमार 1999 में पहली बार छतरपुर से राजद के टिकट पर विधायक बने और फिर सांसद। सांसद बनने के बाद मनोज कुमार ने 2004 के चुनाव में राजद से टिकट लेकर पुष्पा देवी को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि उस चुनाव में वे राधा कृष्ण किशोर से 6500 मतों से पिछड़ गई थी। पर मनोज कुमार लगातार क्षेत्र में बने रहे उनके साथ रहने वाले भी उनके साथ लगातार बने हुए थे। कई चुनाव हारने के बाद भी मनोज कुमार ने हौसला नहीं छोड़ा। लगभग 15 वर्षो के बाद मनोज कुमार के पत्नी को क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है। 

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी और राजद प्रत्याशी विजय कुमार के बीच सीधी टक्कर थी। भाजपा को 64127, राजद के विजय कुमार को 37335 औऱ आजसू के राधाकृष्ण किशोर को 16018 वोट मिले। पुष्पादेवी 26792 वोट से जीतीं।

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान

chat bot
आपका साथी