Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • jharkhand-vidhan-sabha
LIVE BLOG

Jharkhand Election Results 2019 : हार के बाद रघुवर दास ने सौंपा इस्तीफा, राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार

Jharkhand Election Results: झारखंड चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई दी। साथ ही राज्य की सेवा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। वैसे, बता दें कि एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि राज्‍य में कांग्रेस+ सरकार बनाने जा रही है। चुनाव की हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...

By TaniskTue, 24 Dec 2019 12:47 AM (IST)
News Article Hero Image
23 Dec 20198:21:29 PM
दो सीटों पर AJSU का कब्जा
झारखंड विधानसभा चुनाव में एजेएसयू ने 2 सीटों पर आपना कब्जा जमाया है। गोमिया से पार्टी प्रत्याशी लंबोदर मेहतो ने 10937 वोटों के अंतर से जेएमएम उम्मीदवार बबिता देवी को हराया। जबकि सिल्ली से सुदेश कुमार मेहतो ने जेएमएम की सीमा देवी को 13105 वोटों से हराया।
23 Dec 20197:56:55 PM
रघुबर दास ने सौंपा इस्तीफा
झारखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा।

#JharkhandAssemblyElections2019: Chief Minister Raghubar Das tenders his resignation from the post to Governor Draupadi Murmu, at Raj Bhavan in Ranchi. pic.twitter.com/Dk1PChjZ39

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 20197:42:45 PM
30 सीटों के नतीजे घोषित
blog images
81 विधानसबा सीटों में से 30 सीटों ने नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें जेएमएम ने 12 सीट, भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीट, कांग्रेस ने 6 सीट, एजेएसयू ने एक और सीपीआइ ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
23 Dec 20197:32:26 PM
सोरेन की दोनों सीटों पर जीत
झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 13188 मतों के अंतर से दुमका सीट भाजपा के लुईस मरांडी और  25740 मतों के अंतर से बरहेट विधानसभा सीट से सिमोन मालटो को हराया।
23 Dec 20197:24:14 PM
पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को कई वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए झारखंड की जनता को धन्यवाद। पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य की सेवा और लोगों के केंद्रित मुद्दों को उठाते रहेंगे।

I thank the people of Jharkhand for having given @BJP4India the opportunity to serve the state for many years. I also applaud the hardworking Party Karyakartas for their efforts.

We will continue serving the state and raising people-centric issues in the times to come.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2019
23 Dec 20197:17:09 PM
पीएम मोदी ने दी बधाई
झारखंड चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई दी। राज्य की सेवा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

Congratulations to @HemantSorenJMM Ji and the JMM-led alliance for the victory in the Jharkhand polls. Best wishes to them in serving the state.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2019
23 Dec 20196:37:53 PM
17 सीटों के नतीजे घोषित
- 7 सीटों पर जेएमएम की जीत
- 6 सीटों पर भाजपा की जीत
- 3 सीटों पर कांग्रेस की जीत
- 1 सीटों पर एजेएसयू की जीत 
23 Dec 20196:29:08 PM
चुनाव नतीजों पर अमीत शाह का ट्वीट

झारखंड नतीजों को लेकर अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है, हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गए जनादेश का सम्मान करते हैं। बीजेपी को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

23 Dec 20196:19:07 PM
हेमंत सोरेन की दुमका सीट पर जीत

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा सरकार में आदिवासी और कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को 13188 वोटों के अंतर से हराया है। 2014 में यहां से भाजपा जीती थी।

23 Dec 20196:10:16 PM
महागामा से कांग्रेस की दीपिका पांडेय आगे

महागामा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने बढ़त बना ली है। 15 वें राउंड में दीपिका भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार से 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा  का बह्जा था।

23 Dec 20195:54:02 PM
अब तक 10 सीटों के नतीजे
अभी तक कुल 10 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 3, कांग्रेस ने 3, जेएमएम ने 3 और एजेएएसयू ने 1 सीट पर जीत दर्ज कर ली है। 
23 Dec 20195:47:18 PM
कांग्रेस के नमन बिक्सल ने जीत दर्ज की

कोलेबिरा सीट से कांग्रेस के नमन बिक्सल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सूजन जोजो को 12338 वोटों के अंतर से हराया है।

23 Dec 20195:15:25 PM
आज इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा- हेमंत सोरेन

 झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)के हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि आज इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि लोगों की आशाएं उनकी जाति, पंथ, धर्म और पेशे किसी भी वजह से नहीं तोड़ी जाएंगी।

23 Dec 20195:03:00 PM
लोग गैर-भाजपा दलों के साथ - शरद पवार

 राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आज आए झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद, लोगों ने झारखंड में भी भाजपा को सत्ता से दूर रखने का फैसला किया है।

23 Dec 20195:01:57 PM
रांची में हेमंत सोरेन

 रांची में हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं लालू जी, सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी और सभी कांग्रेस नेताओं को समर्थन और मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

23 Dec 20194:58:14 PM
आजसू के लंबोदर महतो गोमिया सीट से 10937 वोटों से जीते

आजसू के लंबोदर महतो गोमिया सीट से 10937 वोटों से जीते। जेएमएम की बबिता देवी को हराया।  जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर और कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े के पार 41 सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो को अकेले 28 सीटों पर बढ़त। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।

23 Dec 20194:55:02 PM
जनादेश के लिए झारखंड के लोगों का शुक्रगुजार- हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि मैं जनादेश के लिए झारखंड के लोगों का शुक्रगुजार हूं।

23 Dec 20194:52:25 PM
भाजपा 30 सीटों पर आगे

 जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 30 सीटों पर और कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े के पार 41 सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो को अकेले 28 सीटों पर बढ़त।

23 Dec 20194:44:50 PM
कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 43 सीटों पर आगे

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 28 सीटों पर और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 10 सीटों पर आगे। 

23 Dec 20194:33:46 PM
Jharkhand Election News: खूंटी विधानसभा सीट से भाजपा के नीलकंठ मुंडा 26,327 वोटों से जीते

 चुनाव आयोग के आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार खूंटी विधानसभा सीट से भाजपा के नीलकंठ मुंडा 26,327 वोटों से जीते। जेएमएम के सुशील पाहन को हराया। भाजपा 26 सीटों पर आगे। कांग्रेस + 45 सीटों पर आगे। अन्य 10 सीटों पर आगे। 

23 Dec 20194:26:30 PM
कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े के पार 45 सीटों पर आगे

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार,भाजपा 26 सीटों पर और कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े के पार 45 सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो को अकेले 29 सीटों पर बढ़त। वहीं अन्य 10 सीटों पर आगे है। 

23 Dec 20194:21:53 PM
भाजपा वर्तमान में 27 सीटों पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 27 सीटों पर और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 44 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 10 सीटों पर आगे। 

23 Dec 20194:20:33 PM
भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करेगी- रघुवर दास

झारखंड के सीएम और भाजपा उम्मीदवार जमशेदपुर पूर्व से रघुवर दास ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में होगा। मैं अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करेगी।

झारखंड सीएम और जमशेदपुर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास: मुझे उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में होगा। मैं अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करेगी। (फ़ाइल तस्वीर) pic.twitter.com/l6TNTP1Ygo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2019
23 Dec 20194:09:59 PM
सरयू राय 8551 वोट से आगे

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के 10 राउंड की गिनती पूरी। सरयू राय 8551 वोट से आगे, मुख्यमंत्री रघुवर दास पीछे। 21वें राउंड में भाजपा के अमित मंडल करीब 1400  वोट से आगे हो गए है। अभी तीन राउंड की गिनती बाकी है। पोड़ैयाहाट में 13 वें राउंड में प्रदीप यादव 15015 मतों से आगे चल रहे हैं। महागामा में 9 वें राउंड में भाजपा के अशोक भगत 2 हज़ार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।

 
23 Dec 20194:08:46 PM
कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 25 सीटों पर आगे और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों  पर आगे चल रही है। अन्य 10 सीटों पर आगे है।

23 Dec 20194:06:27 PM
देवघर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी आगे

 देवघर विधानसभा क्षेत्र  15वां राउंड पूर्ण, आरजेडी - 1591 मतों से आगे   

1. सुरेश पासवान:- 56508 (RJD)
2. नारायण दास:- 54917 (BJP)
 
23 Dec 20194:03:04 PM
झामुमो के दिनेश मरांडी 6621 वोट से आगे

 लिट्टीपाड़ा से 14वें राउंड में झामुमो के दिनेश मरांडी 6621 वोट से आगे। पाकुड़ से आलमगीर आलम 15वें राउंड में 47471 वोट से आगे।

23 Dec 20193:50:10 PM
भाजपा के कोचि मुंडा तोरपा से 9630 वोटों से जीते

भाजपा के कोचे मुंडा तोरपा से 9630 वोटों से जीते। जेएमएम के सुदीप गुरिया को हराया। सारठ में अब दो राउंड की गिनती बाकी। भाजपा के रणधीर सिंह को निर्णायक बढ़त। झाविमो के उदय शंकर सिंह से 26574 मत से आगे।

23 Dec 20193:44:38 PM
जमशेदपुर पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह 5571 मतों से आगे

घाटशिला विधानसभा के 10 में राउंड की हुई मतगणना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी रामदास सोरेन 2275 मतों से आगे चल रहे हैं। पोटका विस के 10 वें राउंड में जेएमएम के संजीव बीजेपी से 5141 से, बहरागोड़ा विस के 8 वें राउंड में जेएमएम के समीर महंती 38289 से,घाटशिला के 9 वें राउंड में बीजेपी के लखन मार्दि 869 वोट से आगे। जमशेदपुर पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह 5571 मतों से आगे हैं।

23 Dec 20193:36:03 PM
कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर आगे

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 24 सीटों पर और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर (जेएमएम 29, कांग्रेस 14 और आरजेडी 3) पर आगे चल रही है।

23 Dec 20193:34:28 PM
शिबू सोरेन से पैर छूकर हेमंत सोरेन ने आशीर्वाद लिया
blog images

पाकुड़ से कांग्रेस के आलमगीर आलम 14वें राउंड के बाद 43423 वोट से भजपा के वेणी गुप्ता से आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन से मिलने उनके घर पहुंचे पैर छूकर आशीर्वाद लिया

23 Dec 20193:24:02 PM
हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे

झामुमो के हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से 11668 मतों के अंतर से और दुमका सीट से 2750 मतों से आगे चल रहे हैं। झामुमो 29 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा 24 सीटों पर आगे चल रही है। 

23 Dec 20193:20:21 PM
जमशेदपुर ईस्ट सीट पर सरयू राय को 7484 की बढ़त

जमशेदपुर ईस्ट सीट पर सरयू राय को 7484 की बढ़त

सरयू राय-32392 वोट
रघुवर दास-24908 वोट
23 Dec 20193:17:49 PM
झामुमो 27 सीटों पर आगे

 रुझानों में भाजपा से आगे निकलकर झामुमो फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी बनगई है।  झामुमो 27 सीटों पर आगे है। भाजपा 26 सीटों पर आगे है। कांग्रेस + को 44 सीटों पर आगे है।

23 Dec 20193:09:07 PM
शिबू सोरेन से मिले हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के (झामुमो) हेमंत सोरेन झारखंड के पूर्व सीएम और अपने पिता शिबू सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मिले।

#JharkhandAssemblyElections: Jharkhand Mukti Morcha's (JMM) Hemant Soren at former Jharkhand CM Shibu Soren's residence in Ranchi. pic.twitter.com/jABQz6DWvZ

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 20193:04:46 PM
कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 44 सीटों पर आगे

 जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 26 सीटों पर और कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 11 सीटों पर आगे है। झामुमो के अकेले 26 सीटों पर बढ़त।

23 Dec 20193:03:13 PM
जमशेदपुर पूर्व से सीएम रघुवर दास से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय आगे

 जमशेदपुर पूर्व से सीएम रघुवर दास से  निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय आगे चल रहे है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह महागठबंधन या भाजपा के साथ जाएंगे? उन्होंने कहा कि मैं एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में रहूंगा और अपनी योग्यता के आधार पर सरकार की नीतियों का समर्थन या विरोध करूंगा।

23 Dec 20193:01:20 PM
हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

ताजा जानकारी के मुताबिक झामुमो के हेमंत सोरेन दुमका सीट और बरहेट दोनों सीट पर आगे चल रहे हैं।

23 Dec 20192:58:14 PM
कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 42 सीटों पर आगे

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 28 सीटों पर और कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 11 सीटों पर आगे है। झामुमो के अकेले 26 सीटों पर बढ़त।

23 Dec 20192:51:27 PM
आरजेडी के सुरेश पासवान आगे

12वें राउंड में देवघर विधानसभा सीट से आरजेडी के सुरेश पासवान लगभग 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

23 Dec 20192:41:18 PM
सिल्ली से AJSU के सुदेश मेहतो आगे
सिल्ली से एजेएसयू पार्टी के सुदेश मेहतो जेएमएम की प्रत्याशी सीमा देवी से लगभग 17125 वोटों से आगे चल रहे हैं।
23 Dec 20192:23:46 PM
कांग्रेस + 39 पर आगे

ताजा जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 31, कांग्रेस + 39 और अन्य 11 सीटों पर आगे। 

23 Dec 20192:20:15 PM
Jharkhand Election News: बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 18645 वोटों से आगे

 ताजा अपडेट के अनुसार पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) प्रमुख, बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 18645 वोटों से आगे। लिट्टीपाड़ा से झामुमो के दिनेश मरांडी 3936 वोट से आगे।

23 Dec 20192:19:09 PM
सरयू राय 4643 वोटों से आगे

झारखंड के सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास अभी भी पीछे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 4643 वोटों से आगे चल रहे हैं।

23 Dec 20192:18:07 PM
हेमंत सोरेन दुमका सीट से पीछे, बरहेट से आगे

ताजा जानकारी के मुताबिक जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 461 मतों से पीछे हैं और बरहेट से 9948 मतों से आगे चल रहे हैं।

23 Dec 20192:09:02 PM
दुमका से बीजेपी 461 वोट से आगे

 ताजा अपडेट के अनुसार 11 राउंड के बाद दुमका में भाजपा की लुईस को 38,338 वोट।  झामुमो के हेमंत सोरेन को 37,877  वोट। बीजेपी 461 वोट से आगे।

23 Dec 20192:06:26 PM
कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे

 जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 31 सीटों पर आगे। कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त। 

23 Dec 20192:00:30 PM
जमशेदपुर पूर्वी सीट सरयू राय को बढ़त

 जमशेदपुर पूर्वी सीट

सरयू राय-23517
रघुवर दास-18878
सरयू राय को बढ़त-4643

23 Dec 20191:58:28 PM
भाजपा 32 सीटों पर आगे

 मिल रही ताजा अपडेट के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस+ 39 सीटों पर आगे। भाजपा 32 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।    

23 Dec 20191:55:53 PM
Jharkhand Election News: दुमका से हेमंत सोरेन पीछे

मिल रही जानकारी के मुताबिक दुमका से हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं। भाजपा के लुइस मरांडी  461 वोटों से आगे । 

23 Dec 20191:51:14 PM
भाजपा 31 सीटों पर आगे

 चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे। भाजपा 31 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।   

23 Dec 20191:50:00 PM
Jharkhand Election News: झाविमो से बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को बढ़त

 झाविमो से बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी सभी सीटों पर यह पार्टी पीछे है। यह एकमात्र पार्टी है, जिसने सभी 81 सीटों पर अपना प्रत्याशी दिया था।

23 Dec 20191:43:51 PM
Jharkhand Election News: मतगणना के आने वाले दौर में लगभग 1500-2000 का लीड़ जारी रहेगी- सरयू राय

झारखंड के सीएम रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर ईस्ट से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के आने वाले दौर में लगभग 1500-2000 का लीड़ जारी रहेगी। मैं 30 हजार वोटों के अंतर से जीत सकता हूं।

23 Dec 20191:40:06 PM
देवघर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी- 14,951 मतों से आगे

 देवघर विधानसभा क्षेत्र : नौवा राउंड पूरा

1. सुरेश पासवान:- 41447 (RJD)
2. नारायण दास:- 26496 (BJP)
आरजेडी-  14,951 मतों से आगे    
23 Dec 20191:38:22 PM
हेमंत सोरेन के आवास की सुरक्षा बढाई गई

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के सरकारी आवास की सुरक्षा बढाई गई। मुख्य गेट से एंट्री बंद, पुलिसकर्मियों की तैनाती। शाम चार बजे से हेमंत सोरेन के आवास पर लगेगा जमावड़ा, विपक्षी महागठबंधन के तमाम नेता आएंगे। 

23 Dec 20191:37:22 PM
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। भाजपा 30 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।  

23 Dec 20191:36:12 PM
महेशपुर विधानसभा में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी

महेशपुर विधानसभा में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी
स्टीफन मरांडी(झामुमो)- 31290

मिस्त्री सोरेन(बीजेपी)- 21277
स्टीफन मरांडी 10013 वोट से आगे
23 Dec 20191:26:28 PM
तटस्थ रहेंगे सरयू राय

मिल रही जानकारी के मुताबिक झारखंड ईस्ट से सीएम रघुवर दास से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय 2600 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। सरयू राय ने कहा कि अगर उन्हें जीत मिलती है तो वे किसी के साथ नहीं जाएंगे। तटस्थ रहेंगे। 

23 Dec 20191:20:10 PM
सुदेश महतो अब सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे

आजसू के सुदेश महतो अब सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं, झामुमो की सीमा देवी पीछे चल रही हैं।

23 Dec 20191:12:28 PM
Jharkhand Election Result: भाजपा अबतक की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी तक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 29 सीटों पर आगे है। जबकि, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। जेएमएम 24 सीटों पर आगे चल रही है। राजद 5 सीटों पर आगे है। अन्य  11 सीटों पर आगे है। 

23 Dec 20191:06:29 PM
बदलाव के मूड में थी जनता- सुबोध कांत सहाय

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में थी। रघुवर दास के अहंकार को जनता ने नकार दिया।

23 Dec 20191:04:39 PM
पोड़ैयाहाट से जेवीएम के प्रदीप यादव आगे

मिल रही जानकारी के मुताबिक पांचवें राउंड में पोड़ैयाहाट से जेवीएम के प्रदीप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गजाधर सिंह से 9221 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रदीप यादव को 20018 और गजाधर सिंह को 10787 मत मिले हैं।

23 Dec 20191:02:14 PM
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे

 चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त।    

23 Dec 201912:57:51 PM
Jharkhand Election Result: आजसू की अब तीन सीटों पर बढ़त

मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक आजसू की अब तीन सीटों पर बढ़त। सिमरिया में आजसू प्रत्याशी मनोज चंद्रा 495 वोट से आगे।जामा में शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता मुर्मू 415 वोट से पीछे चल रही हैं। मंत्री राज पलिवार मधुपुर में पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी से महज 415 वोट से आगे। आजसू की सिल्ली और मांडू दो सीटों पर बढ़त बरकरार। बाकी में पीछे।

23 Dec 201912:50:01 PM
महेशपुर व लिट्टीपाड़ा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी को पहले राउंड से ही बढ़त

महेशपुर व लिट्टीपाड़ा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली। अब तक हुई गिनती के बाद आलमगीर आलम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वेणी प्रसाद गुप्ता से 12209 वोट से आगे चल रहे हैं। लिट्टीपाड़ा से झामुमो के दिनेश मरांडी भाजपा के दानियल किस्कू से 3398 व महेशपुर से झामुमो के स्टीफन मरांडी भाजपा के मिस्त्री सोरेन से 8292 वोट से आगे चल रहे हैं।

23 Dec 201912:48:48 PM
पाकुड़ जिले के तीनों सीट पर महागठबंधन आगे

 पाकुड़ जिले के पाकुड़, लिट्टीपाड़ा व महेशपुर सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू होने पर पाकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा के वेणी प्रसाद गुप्ता ने कांग्रेस के आलमगीर आलम से शुरुआती बढ़त बनाई। परंतु 5वें राउंड की गिनती के बाद आलमगीर आलम ने बेनी प्रसाद पर बढ़त बना ली। 

23 Dec 201912:44:41 PM
कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन आगे

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 29 सीटों पर और कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन 42 सीटों (जेएमएम 25, कांग्रेस 12 और राजद 5) पर आगे चल रही है।

 
23 Dec 201912:42:42 PM
Jharkhand Election Result: हेमंत सोरेन दुमका में 2463 वोट से मंत्री लुइस मरांडी से आगे

आठवें राउंड में पाकुड़ से कांग्रेस के आलमगीर आलम 12209 वोट से भाजपा के वेणी गुप्ता से आगे। जरमुंडी से 4 राउंड के बाद बीजेपी के देवेंद्र कुंवर 6058 वोट से आगे।हेमंत सोरेन दुमका में 2463 वोट से मंत्री लुइस मरांडी से आगे।

23 Dec 201912:39:47 PM
कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 42 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 28 सीटों पर और कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 11 सीटों पर आगे है।

23 Dec 201912:36:31 PM
धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक 10612 मतों से आगे

धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक 10612 मतों से आगे चल रहे हैं। पांचवें चरण की गिनती खत्म होने तक मन्नान को 28616 और भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को 18004 मत मिले हैं। निरसा विधानसभा से भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता  4769 मतों से आगे चल रही हैं। 

23 Dec 201912:35:00 PM
Jharkhand Election Result: कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।    

23 Dec 201912:32:18 PM
Jharkhand Election Result: हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

ताजा जानकारी के मुताबिक झामुमो के हेमंत सोरेन दुमका सीट से 2463 मतों से और बरहेट से  8616 मतों से आगे चल रहे हैं।

23 Dec 201912:29:57 PM
झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह 743 मतों से आगे

 ताजा जानकारी के मुताबिक झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह 743 मतों से आगे चल रही हैं। पूर्णिमा को 18631 और भाजपा की रागिनी सिंह को 17618 मत मिले हैं। यह पांचवें राउंड का अपडेट है।

23 Dec 201912:20:53 PM
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी, आरपीएन सिंह ने कहा कि हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं, लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।

 
23 Dec 201912:19:34 PM
हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे

 ताजा जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन दोनों सीट यानी दुमका और बरहेट दोनों सीट से आगे चल रहे हैं।

23 Dec 201912:14:32 PM
कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।  
 
23 Dec 201912:06:57 PM
Jharkhand Election Result: कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे। भाजपा 28 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त। 

23 Dec 201912:01:03 PM
Jharkhand Election Result: मधुपुर में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार आगे

ताजा जानकारी के अनुसार मधुपुर में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार झामुमो के हाजी हुसैन से 1113 मत से आगे। चौथे राउंड के बाद जामा से भाजपा के सुरेश मुर्मू 2871 से आगे। छठे राउंड के बाद शिकारीपाड़ा से नलिन सोरेन झामुमो  12136 से बढत बनाए हुए हैं।

23 Dec 201911:54:30 AM
Jharkhand Election Result: रघुवर दास बोले- हम सरकार बनाएंगे

क्या सरयू राय की वजह से नुकसान हुआ? इसे लेकर रघुवर दास ने कहा कि अबतक मुझे जो वोट मिले हैं वो नहीं मिलते। स्पष्ट रूप से बोल रहा हूं कि हम न केवल जीत रहे हैं, बल्कि हम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार भी बनाएंगे।

23 Dec 201911:50:41 AM
ये रुझान अंतिम नहीं- रघुवर दास

झारखंड के सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास ने कहा कि ये रुझान अंतिम नहीं हैं। मतगणना अभी बाकी हैं। इन रुझानों पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा। मैं बाद में रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

23 Dec 201911:46:33 AM
कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे

 चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 12 सीटों पर बढ़त।  

 
23 Dec 201911:44:46 AM
Jharkhand Election Result: सारठ से झाविमो प्रत्याशी उदयशंकर सिंह आगे

सारठ से झाविमो प्रत्याशी उदयशंकर सिंह भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह से 2687 मतों से आगे। जुगसलाई विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मंगल कालिंदी 445 मतों से आगे चल रहे हैं।

23 Dec 201911:37:36 AM
भाजपा 30 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 30 सीटों पर आगे। कांग्रेस + 39 सीटों पर आगे। अन्य 12 पर आगे है। 

23 Dec 201911:33:30 AM
कांग्रेस + 41 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 28 सीटों पर आगे। कांग्रेस + 41 सीटों पर आगे। अन्य 12 पर आगे है। झारखंड के पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 5980 मतों से आगे चल रहे हैं।

23 Dec 201911:30:03 AM
Jharkhand Election Result: हेमंत सोरेन बरहेट सीट से आगे

 जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 मतों से आगे और दुमका सीट से 5381 मतों से पीछे।जमशेदपुर पूर्व से झारखंड के सीएम और बीजेपी उम्मीदवार रघुबर दास 1449 वोटों से आगे।

23 Dec 201911:21:07 AM
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर आगे

पार्टियों के अनुसार चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 13, जेएमएम 21, आजसू 5, जेवीएम 5, अन्य 5 सीटों पर आगे। 

23 Dec 201911:16:29 AM
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 28 सीटों पर आगे

 चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस + 40 सीटों पर आगे। अन्य 13 सीटों पर आगे है। 

23 Dec 201911:10:32 AM
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे

 चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर आगे। कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त मिलता दिखाई दे रहा है। 

23 Dec 201911:08:43 AM
झरिया में जेठानी-देवरानी के बीच दिलचस्प मुकाबला

 यह भी पढ़ें: झरिया में जेठानी-देवरानी के बीच दिलचस्प मुकाबला, मतगणना जारी

23 Dec 201911:01:06 AM
Jharkhand Election Result: भाजपा 28 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, अन्य 11 सीटों पर आगे चल रही है। 

23 Dec 201910:58:56 AM
हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना होगा- बाबूलाल मरांडी

धनवार से जेवीएम (पी) के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना होगा। हम वह भूमिका निभाएंगे जो लोगों के जनादेश ने हमें दी है। नतीजे आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है। बाबूलाल मरांडी 2841 मतों से आगे चल रहे हैं।

JVM(P)'s candidate from Dhanwar, Babulal Marandi: The results are not as per our expectation. We will have to accept people's mandate. We will play the role which people's mandate has given us. Let the results come, then we will sit and discuss what to do. #JharkhandElection2019 pic.twitter.com/707uBjWPH2

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 201910:55:55 AM
Jharkhand Election Result: भाजपा 29 और कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे

 झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अभी तक के सभी 81 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में  भाजपा 29 सीटों पर और कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे चल रही है।

23 Dec 201910:40:14 AM
Jharkhand Election Result: सभी 81 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

 सभी 81 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान: भाजपा 27 सीटों पर, 25 पर जेएमएम, 13 पर कांग्रेस, 5 पर आरजेडी, 4 पर जेवीएम (पी), एजेएसयू 3, बीएसपी 2 और सीपीआई (एमएल) 1 सीट पर आगे।

Official Election Commission trends on all the 81 constituencies out: BJP leading on 27 seats, JMM on 25 , Congress on 13, RJD on 5, JVM (P) on 4, AJSU 3, BSP 2 & CPI (ML) on 1 seat. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/1EZW3EKMI4

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 201910:38:54 AM
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों में भाजपा 28 सीटों पर आगे। कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। अन्य 12 सीटों पर आगे।

23 Dec 201910:32:04 AM
कांग्रेस+ रुझानों में बहुमत के करीब

 चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों में कांग्रेस+ रुझानों में बहुमत के करीब। 

23 Dec 201910:26:07 AM
78 सीटों के लिए चुनाव आयोग का आधिकारिक रुझान

 78 सीटों के लिए  चुनाव आयोग का आधिकारिक रुझान: भाजपा 29 सीटों पर, 23 पर जेएमएम, 11 पर कांग्रेस, 5 पर आरजेडी, 4 पर जेवीएम (पी), 2 सीटों पर एजेएसयू और बीएसपी और 1 सीट पर सीपीआई (एमएल) आगे।

Official Election Commission trends for 78 seats: BJP leading on 29 seats, JMM on 23, Congress on 11, RJD on 5, JVM (P) on 4, AJSU and BSP on 2 each & CPI (ML) on 1 seat. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/X1CeceNniV

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 201910:24:21 AM
Jharkhand Chunav Result: ताजा रुझानों में भाजपा 30 और कांग्रेस+ 39 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों में भाजपा 30, कांग्रेस+ 39 और अन्य 12 सीटों पर आगे। सीएम रघुवार दास जमशेदपुर पूर्व से बड़े ही कम अंतर से आगे चल रहे है। 

23 Dec 201910:20:55 AM
कांग्रेस + 38 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस + 38 सीटों पर आगे, भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 1र सीटों पर आगे चल रही है।  

23 Dec 201910:19:29 AM
महागठबंधन करेगी क्लीन स्वीप - तेजस्वी यादव

राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रही है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Tejashwi Yadav, RJD: There is going to be a clean sweep for Mahagathbandhan (grand alliance) in this election. We have fought elections under leadership of Hemant Soren. He is going to be the Chief Minister. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/EyjkwkTJ8n

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 201910:14:08 AM
Jharkhand Chunav Result: हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीट से पीछे

 ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे है। अन्य 11 सीटों पर आगे है। हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं सीएम रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से आगे चल रहे हैं। 

23 Dec 201910:07:15 AM
ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे

ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।  

23 Dec 201910:05:21 AM
43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या

1. कनहाइ सिंह, बहुजन समाज पार्टी 91

2. जलेश्वर महतो, इंडियन नेशनल कांग्रेस 5617
3. ढुलू महतो, भारतीय जनता पार्टी 4735
4. संतोष कुमार महतो, (जेवीएम प्र) 101
5. धर्मेंद्र कुमार भुइंया, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 29
6. मोहम्मद मुजाहिद, समाजवादी पार्टी 9
7. संतोष कुमार दुबे, आम आदमी पार्टी 12
8. सुभाष राय, जेडीयू 286
9. अमरेन्द्र कुमार, निर्दलीय 42
10. इंदु देवी, निर्दलीय 14
11. कंचन सिंह, निर्दलीय 11
12. नितेश ठक्कर, निर्दलीय 27
13. पिंटू कुमार गुप्ता, निर्दलीय 47
14. विनायक कुमार गुप्ता, निर्दलीय 134
15. राजेश कुमार स्वर्णकार, निर्दलीय 133
नोटा 92
23 Dec 201910:03:25 AM
धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा आगे

 धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा परत्‍याशी अमर कुमार बाउरी चंदन‍क‍ियारी से 179 मत से आगे। बगोदर विधानसभा क्षेत्र से माले के विनोद सिंह एवं डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के जगरनाथ महतो के आगे रहने की सूचना है। बाघमारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो आगे चल रहे हैं।

23 Dec 201910:01:45 AM
चाईबासा से जेएमएम के दीपक बिरुआ आगे

चाईबासा से जेएमएम के दीपक बिरुआ आगे। सिंदरी विधानसभा से भाजपा के इंद्रजीत महतो 413 मतों से आगे चल रहे हैं। सिंदरी से इंदरजीत महतो पहले रुझान में 418 मत से आगे। इंदरजीत महतो को3210, फूलचंद मंडल को 2793 और आनद महतो को 2478 मत मिले।

23 Dec 201910:00:22 AM
टुंडी विधानसभा : फर्स्ट राउंड

 मथुरा महतो - 5794

राजकिशोर महतो - 500
विक्रम पांडेय - 1331
सबा अहमद - 1177
दीपनारायण - 129
ज्ञानरंजन सिन्हा - 864
 
23 Dec 20199:59:47 AM
बाबूलाल मरांडी माले आगे चल रहे हैं

 सूत्रों के अनुसार पहले चक्र में धनवार विधानसभा क्षेत्र से झाविमो के बाबूलाल मरांडी माले के राजकुमार यादव से 2808 वोटों से आगे हैं।

23 Dec 20199:57:10 AM
Jharkhand Assembly Result:ताजा रुझान
81 सीटों के रुझानों में अब तक भाजपा 29 पर, कांग्रेस + 41 पर, जेवीएम 4, आजसू 3 पर, अन्य 4 पर आगे चल रही है। 
23 Dec 20199:54:17 AM
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान

46 सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: 17 सीटों पर भाजपा आगे, 7 पर कांग्रेस, 13 पर JMM, 3 पर राजद, 2 सीटों पर बसपा और बसपा और 1 पर भाकपा (एमएल) आगे है। 

 
23 Dec 20199:44:17 AM
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान
27 सीटों के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान: 11 सीटों पर भाजपा आगे, 7 पर कांग्रेस, 3 पर राजद, 5 पर JMM और 1 सीट पर आजसू आगे है।
23 Dec 20199:42:00 AM
Jharkhand Assembly Result: सीएम रघुवर दास पीछे हो गए हैं

ताजा रुझानों में कांग्रेस + 40 सीटों पर, तो भाजपा 30 और जेवीएम 4 पर, आजसू 2 तो अन्य 4 पर आगे है। वहीं,  जमशेदपुर पूर्व से सीएम रघुवर दास पीछे चल रहे हैं।

23 Dec 20199:39:23 AM
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

  चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान: 8 सीटों पर भाजपा आगे, 6 पर कांग्रेस, 3 पर राजद, 4 पर JMM और 1 सीट पर आजसू आगे है।

 
23 Dec 20199:35:32 AM
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: 5 सीटों पर भाजपा आगे, 4 पर कांग्रेस, 3 पर राजद, JMM 2 पर और 1 सीट पर आजसू।

 
23 Dec 20199:30:21 AM
भाजपा 31 और कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे

 भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाे हुए है। तेजी से रुझान बदल रहे हैं। 

23 Dec 20199:28:22 AM
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान

 आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: 3 सीटों पर भाजपा आगे, दो-दो सीटों पर कांग्रेस, JMM,RJD और 1 सीट पर AJSU आगे।

Official Election Commission trends: BJP leading on 3 seats, Congress, JMM, RJD on two each and AJSU on 1 seat. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/3iISiugPcC

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 20199:26:46 AM
तेजी से रुझान बदल रहे हैं

 इस वक्त के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 39 सीटों पर आगे। भाजपा 32 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त। तेजी से रुझान बदल रहे हैं। 

23 Dec 20199:22:44 AM
Jharkhand Assembly Result: भाजपा 35 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 35 सीटों पर, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। आजसू 3 सीटों पर और जेवीएम 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेएमएम 24 सीटों पर आगे चल रही है। 

23 Dec 20199:17:08 AM
भाजपा 35 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों में भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस + 36 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 10 पर आगे है। 

23 Dec 20199:15:53 AM
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान

 आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 1 सीट पर आगे। गोमिया सीट से पार्टी के उम्मीदवार लम्बोदर महतो इस वक्त आगे चल रहे हैं। 

Official Election Commission trends: All Jharkhand Students Union (AJSU) leading on 1 seat. Party's candidate Lambodar Mahto leading from Gomia seat. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/eKnBVAPgkR

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 20199:11:39 AM
भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है

 भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस + 37 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को 9 सीटों पर आगे है। सभी 81 सीटों पर रुझान आ गए हैं। कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। 

23 Dec 20199:07:50 AM
ताजा रुझानों में भाजपा 33 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों में भाजपा 33 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस + 37 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को 9 सीटों पर बढ़त मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग ने पहली सीट का ट्रेड जारी किया है। इसके मुताबिक आजसू 1 सीट पर आगे चल रही है। 

23 Dec 20199:01:38 AM
Jharkhand Assembly Result: भाजपा 32 सीटों पर आगे

 78 सीटों के रुझान के मुताबिक भाजपा 32 सीटों पर आगे पर आगे चल रही है। कांग्रेस+ 37 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 10 सीटों पर आगे है। 

23 Dec 20198:56:16 AM
Jharkhand Assembly Result: सीएम रघुवर दास लगातार आगे चल रहे हैं

 ताजा रुझानों में कांग्रेस + 37 सीटों पर आगे, भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, अन्य को 10 सीटों पर आगे है। जमशेदपुर पूर्व से सीएम रघुवर दास लगातार आगे चल रहे हैं। 

23 Dec 20198:49:16 AM
Jharkhand Result: हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे

 रांची से भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस + 37 सीटों पर आगे चल रही है। हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। 

23 Dec 20198:46:14 AM
Jharkhand Result: ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 39 सीटों पर आगे

 ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 39 सीटों पर वहीं भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, अन्य 9 सीटों पर आगे चल रही है। 

23 Dec 20198:44:22 AM
घुवर दास इस वक्त जमशेदपुर पूर्व से आगे

भाजपा नेता और सीएम रघुवर दास इस वक्त जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं। वहीं हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस अकेले 11 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है। 

23 Dec 20198:40:01 AM
Jharkhand Assembly Result : 25 सीटों पर आगे

इस वक्त के रुझानों के मुताबिक। कांग्रेस + 40,भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य को 9 सीटों पर बढ़त मिलता दिख रहा है। 

23 Dec 20198:29:44 AM
Jharkhand Result: देवघर से भाजपा के नारायण दास आगे

 देवघर से भाजपा के नारायण दास आगे चल रहे हैं। इस वक्त भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस + 39 सीटों पर आगे। अन्य 9 सीटों पर आगे। 

23 Dec 20198:27:07 AM
Jharkhand Result: कांग्रेस 9 सीटों पर आगे

 इस वक्त के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस अकेले 9 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस + 37 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, अन्य 7 सीटों पर आगे है। 

23 Dec 20198:20:22 AM
Jharkhand Result: कांग्रेस + 36 सीटों पर आगे

 इस वक्त भाजपा 15 , कांग्रेस + 36 अन्य को 6 सीटों पर बढ़त। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 24 जिला मुख्यालयों पर झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतगणना हो रही है।

 
23 Dec 20198:18:29 AM
हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे

 हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 14, कांग्रेस+ 28 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

23 Dec 20198:12:38 AM
कांग्रेस गठबंधन 20 सीटों पर आगे

भाजपा फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस गठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रही है। जेवीएम दो सीटों पर आगे चल रही है।  

23 Dec 20198:08:04 AM
रघुवर दास आगे

 जमशेदपुर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे चल रहे हैं।  

23 Dec 20198:06:57 AM
कांग्रेस गठबंधन आगे

 शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन आगे चल रही है। 

23 Dec 20198:03:29 AM
Jharkhand Result: भाजपा और जेएमएम एक-एक सीट पर आगे

  भाजपा और जेएमएम एक-एक सीट पर आगे। जमशेदपुर पूर्व से भाजपा आगे चल रही है। 

23 Dec 20197:59:38 AM
मतगणना शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 

23 Dec 20197:47:18 AM
वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू होगी। रांची में एक मतगणना केंद्र का दृश्य।

Jharkhand: Counting of votes for #JharkhandAssemblyPolls to be done today. Visuals from a counting centre in Ranchi. pic.twitter.com/CgQU7edoV1

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 20197:43:43 AM
दोनों को बहुमत से काफी पीछे रहने पर स्थिति

भाजपा और विपक्षी गठबंधन यदि बहुमत से काफी पीछे रह गए तो इस सूरत में झारखंड में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। 

23 Dec 20197:41:50 AM
विपक्षी गठबंधन के लिए सत्ता में आने के समीकरण

 1. झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को अगर पूर्ण बहुमत मिलता है तो इस स्थिति में साझीदार की जरूरत नहीं होगी। 

2. बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे रहने की स्थिति में बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो, निर्दलीयों व अन्य छोटे दलों को भी साथ मिलकर सरकार बनाने की होगी कोशिश। 
3. आंकड़ा 30 से नीचे रहने की स्थिति में एक बार फिर विपक्ष में बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा । 

 

23 Dec 20197:38:33 AM
भाजपा के लिए सत्ता में आने के समीकरण

 1. पूर्ण बहुमत की स्थिति में सत्ताधारी भाजपा को नहीं पड़ेगी साझीदार की जरूरत। 

2.  भाजपा के बहुमत से पांच से सात सीटें पीछे रहने की स्थिति में आजसू समेत कुछ अन्य दलों के साथ बन सकती है सरकार। 
3.  भाजपा के बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रहने की स्थिति में जोड़-तोड़ छोड़ विपक्ष में बैठेगी। 
23 Dec 20197:31:59 AM
इन दिग्गजों पर रहेगी सबकी नजर

जमशेदपुर पूर्वी : मुख्यमंत्री रघुवर दास को टक्कर दे रहे भाजपा के बागी नेता और पूर्व मंत्री सरयू राय

दुमका : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और मंत्री डॉ. लुईस मरांडी में है कड़ा संघर्ष
धनवार : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को टक्कर दे रहे राजकुमार यादव और लक्ष्मण प्रसाद सिंह
सिल्ली : आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को कड़ी टक्कर दे रहीं झामुमो की विधायक सीमा महतो
23 Dec 20197:28:09 AM
2014 के परिणाम पर एक नजर

भाजपा : 37 सीट 

झामुमो : 19 सीट 
कांग्रेस : 6 सीट 
झाविमो : 8 सीट 
आजसू : 5 सीट 
बसपा : 1 सीट 
सीपीआइ एमएल : 1 सीट
मासस : 1 सीट 
झापा : 1 सीट
जय भारत समानता पार्टी : 1 सीट 
नौजवान संघर्ष मोर्चा : 1 सीट
2014 में चुनाव परिणाम आने के बाद झाविमो के छह विधायकों का विलय भाजपा में हो गया था। इस विधानसभा चुनाव से पहले भी कुछ विधायक इधर से उधर हुए। 

 

23 Dec 20197:23:24 AM
प्रमुख दलों के कितने उम्मीदवार

भाजपा : 79 (एक समर्थित)

कांग्रेस : 31
झामुमो : 43
राजद : 07
आजसू : 53
जदयू : 48
निर्दल :  366
23 Dec 20197:22:50 AM
1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

कुल उम्मीदवार : 1,215
पुरुष उम्मीदवार : 1,087
महिला उम्मीदवार : 127
थर्ड जेंडर उम्मीदवार : 01

 

23 Dec 20197:20:30 AM
वोटों की गिनती अब से थोड़ी देर में शुरू

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती अब से थोड़ी देर में शुरू होगी। दुमका में एक मतगणना केंद्र का दृश्य।

Jharkhand: Counting of votes for #JharkhandAssemblyPolls to take place today. Visuals from a counting centre in Dumka. pic.twitter.com/Sxe1eQpbeB

— ANI (@ANI) December 23, 2019
23 Dec 20197:18:50 AM
पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले होगी

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती होगी।  प्रत्येक राउंड में मतों की गिनती के बाद उसकी घोषणा होगी। हर विधानसभा सीट में किसी भी पांच-पांच बूथों की वीवीपैट पर्ची से ईवीएम का मिलान होगा। यह सभी प्रत्याशियों के एजेंट के सामने होगा। 

23 Dec 20197:15:00 AM
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार लगभग 38 से 50 सीटें  झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को मिलेंगी। वहीं लगभग 22 से 32 सीटें भाजपा को मिलेंगी।  इसने AJSU को 3 से 5 सीटें, JVM-P को 2 से 4 सीटें और अन्य के लिए 4 से 7 सीटें दी हैं।

23 Dec 20197:09:14 AM
एबीपी / सी-वोटर का एग्जिट पोल

एबीपी / सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को 35 सीटें दी हैं । उसने सत्ताधारी भाजपा को 32, AJSU को 5 और झारखंड विकास मोर्चा को छह और अन्य को छह सीटें दी हैं।

23 Dec 20196:57:31 AM
मतगणना कर्मियों की जांच करती पुलिस
blog images

मतगणना केन्द्र के अंदर जाते मतगणना कर्मियों की जांच करती पुलिस।मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं।

 
23 Dec 20196:54:47 AM
मतगणना केंद्र पहुंचा पोस्टल बैलेट लदा ट्रक
blog images

 मतगणना केंद्र पहुंचा पोस्टल बैलेट लदा ट्रक पहुंचा। यह कोषागार में रखा गया था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 

23 Dec 20196:46:17 AM
सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा

सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा, क्योंकि यहां 13--13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।

23 Dec 20196:44:00 AM
एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत नहीं

 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है।

 
23 Dec 20196:43:23 AM
झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आज

 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आने वाले हैं। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us