Delhi Election 2020: लोकतंत्र के पर्व की जिम्मेदारी दिव्यांगों को, मतदान केंद्र पर हैं तैनात

Delhi Election 2020 खैबरपास मतदान केंद्र पर दिव्यांगों को तैनात किया गया है। विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा किया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 03:52 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 03:52 PM (IST)
Delhi Election 2020: लोकतंत्र के पर्व की जिम्मेदारी दिव्यांगों को, मतदान केंद्र पर हैं तैनात
Delhi Election 2020: लोकतंत्र के पर्व की जिम्मेदारी दिव्यांगों को, मतदान केंद्र पर हैं तैनात

नई दिल्ली, विनीत त्रिपाठी। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में खैबरपास मतदान केंद्र लोकतंत्र के साथ ही गणतंत्र की अलग तस्वीर पेश करता नजर आया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा मतदान केंद्र बनाया गया, जिसकी जिम्मेदारी दिव्यांगों को दी गई है। लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने के लिए दिव्यांग कर्मचारी बढ़चढ़ कर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार को इस्तेमाल करने में मदद कर रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा किए गए इस प्रयोग की आम नागरिक भी सराहना कर रहे हैं तो दिव्यांगों में भी इसे लेकर उत्साह नजर आया।

पहली बार 2019 में लगाई गई थी दिव्यांगों की ड्यूटी

खैबरपास निगम विकास विद्यालय में लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार दिव्यांगों की ड्यूटी लगाई गई थी। अब इसी क्रम में विधानसभा चुनाव में भी इसे मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 5 दिव्यांग कर्मचारियों की तैनाती की गई है और इसमें से एक महिला कर्मी है। ये सभी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी हैं। मतदान केंद्र की कमान संभाल रहे मोहम्मद राशिद ने कहा कि उनकी दूसरी बार ड्यूटी लगी है, जबकि 3 कर्मचारी पहली बार तैनात किए गए हैं। 

ऐसी जिम्मेदारी मिलने से बढ़ता है आत्मविश्वास

मोहम्मद राशिद का कहना है कि इस तरह की जिम्मेदारी मिलने से न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि समाज में हमारे शसक्त और सक्षम होने का संदेश भी जाता है। उनका कहना है अब लोग जागरूक हो गए हैं। अब हमें कमेंट करने के बजाए लोग हमारा उत्साह बढ़ाते हैं।    

शौचालय से लेकर की गई सभी व्यवस्था

मतदान केंद्र पर दिव्यांगों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। केंद्र पर दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय बनाया गया है। इसके अलावा व्हीलचेयर से लेकर बैठने की व्यवस्था की गई है। मोहम्मद राशिद कहते हैं सभी सुविधाएं की गई है।

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2020: मालवीय नगर के AAP विधायक सोमनाथ भारती का रिपोर्ट कार्ड

chat bot
आपका साथी