फरार चल रहा मादक पदार्थ का तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 25 हजार रुपये रखा गया था इनाम

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे वर्ष 2012 में 4.5 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत ने उसी वर्ष उसे 15 वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी। बाद में हाई कोर्ट ने उसकी सजा की अवधि 10 वर्ष कर दिया था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 05:37 PM (IST)
फरार चल रहा मादक पदार्थ का तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे,  25 हजार रुपये रखा गया था इनाम
फरार होने के बाद वह ठिकाने बदलकर राजस्थान में रह रहा था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरार चल रहे एक सजायाफ्ता मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से ही वह भूमिगत हो गया था। आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम रख रखा था। उसकी पहचान भेरू लाल के रूप में हुई है। फरार होने के बाद वह ठिकाने बदलकर राजस्थान में रह रहा था।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि भेरू लाल राजस्थान से संचालित होने वाले मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे वर्ष 2012 में 4.5 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत ने उसी वर्ष उसे 15 वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी। बाद में हाई कोर्ट ने उसकी सजा की अवधि 10 वर्ष कर दिया था। वहीं, वर्ष 2018 में तस्कर को 28 दिनों के लिए पैरोल दी गई थी। लेकिन पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और वह तब से फरार था।

आरोपित अलग-अलग ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। बाद में पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान एसीपी अतर सिंह को पता चला कि भेरू लाल तीन दिसंबर की रात अपने संपर्क से मिलने के लिए महिपालपुर गांव के समीप अाने वाला है। जिसके बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसआइ जीतेंद्र मावी, राजेश शर्मा और हेड कास्टेबल अजीत रावल की टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने अपने परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से संपर्क खत्म कर दिया था। गत ढाई वर्ष से वह राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर ठिकाने बदल-बदल कर रहा था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी