न्यूज बुलेटिन: 12 बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

12 बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरों के लिए यहां पर करें क्लिक।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 08 Dec 2017 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 08 Dec 2017 11:57 AM (IST)
न्यूज बुलेटिन: 12 बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन: 12 बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

1-  महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर डेढ़ घंटे तक सड़क पर घुमाया, वीडियो भी बनाया

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। देश की राजधानी दिल्ली में शर्मनाक घटना सामने आई है। उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में अवैध शराब के गिरोह के खिलाफ अभियान चलाने वाली व दिल्ली महिला आयोग की मदद करने वाली महिला के साथ काफी बुरा व्यवहार किया गया। यहां इलाके की ही अन्य औरतों ने कथित रूप से उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2- दिल्ली में नकली शिक्षा बोर्ड का हुआ पर्दाफाश, 15000 फर्जी डिग्री भी बरामद

नई दिल्ली  [ जेएनएन ]। देश की राजधानी दिल्ली में काफी समय से चल रहे नकली शिक्षा बोर्ड का पर्दाफाश हुआ है, जो भोले-भाले लोगों को शिक्षा के नाम पर असली डिग्री के नाम पर नकली डिग्री प्रदान करते थे। पुलिस के इस खुलासे के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

3- अरसे बाद दिल्लीवासियों को दिसंबर में साफ हवा में सांस लेने का मिला मौका

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। ऐसा मौका कई साल बाद आया है जब नवंबर दिसंबर के दौरान दिल्ली का एयर इंडेक्स 200 पॉइंट से नीचे पहुंचा है। दिल्ली वासियों को दिसंबर में मानसून जैसी साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

4- लंबी दूरी और लोकल की 126 ट्रेनें रद, तीन दिनों तक बाधित रहेगा रेल परिचालन

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व दक्षिण के राज्यों में जाने वाले यात्रियों के साथ ही दैनिक यात्रियों की परेशानी बढऩे वाली है, क्योंकि कई ट्रेनें रद करने की घोषणा कर दी गई है। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5- शर्मनाकः दिल्ली पुलिस के ASI के घर पर हुआ था युवती से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली (जेएनएन)। नांगलोई थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस के एएसआइ व एक प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी थी। युवती के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर ने घर दिखाने के बहाने उसे बुलाया और एएसआइ के घर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

chat bot
आपका साथी