Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाकः दिल्ली पुलिस के ASI के घर पर हुआ था युवती से सामूहिक दुष्कर्म

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 08 Dec 2017 09:55 PM (IST)

    युवती के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर ने घर दिखाने के बहाने उसे बुलाया और एएसआइ के घर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

    शर्मनाकः दिल्ली पुलिस के ASI के घर पर हुआ था युवती से सामूहिक दुष्कर्म

    नई दिल्ली (जेएनएन)। नांगलोई थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस के एएसआइ व एक प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी थी। युवती के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर ने घर दिखाने के बहाने उसे बुलाया और एएसआइ के घर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान एएसआइ जयदेव हुड्डा (52) व दिलबाग दहिया (72) के रूप में हुई है। दिलबाग दहिया प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

    यह भी पढ़ेंः दिल्ली शर्मसारः DCW की महिला कार्यकर्ता के सरेआम कपड़े फाड़े, वीडियो भी बनाया

    वहीं जयदेव साकेत कोर्ट की पुलिस चौकी में तैनात है। दोनों नांगलोई के राजधानी पार्क में रहते हैं। पीड़िता पति के साथ निहाल विहार में रहती है। उसका पति प्राइवेट कंपनी में काम करता है। युवती नांगलोई इलाके में किराये का मकान लेना चाहती थी। राजधानी पार्क में उसकी मुलाकात दिलबाग दहिया से हुई।

    युवती का आरोप है कि कई दिनों तक बातचीत करने के बाद मंगलवार को दिलबाग ने उसे राजधानी पार्क इलाके में बुलाया। दिलबाग उसे एएसआइ के कमरे पर ले गया। जहां दोनों ने धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर पति को सारी बात बताई और फिर सौ नंबर पर शिकायत की।

    comedy show banner
    comedy show banner