Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर डेढ़ घंटे तक सड़क पर घुमाया, वीडियो भी बनाया

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 08 Dec 2017 09:56 PM (IST)

    शराब के गिरोह के खिलाफ अभियान चलाने वाली महिला को अन्य औरतों ने सड़क पर पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

    महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर डेढ़ घंटे तक सड़क पर घुमाया, वीडियो भी बनाया

    नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में शर्मनाक घटना सामने आई है। उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में अवैध शराब के गिरोह के खिलाफ अभियान चलाने वाली व दिल्ली महिला आयोग की मदद करने वाली महिला के साथ काफी बुरा व्यवहार किया गया। यहां इलाके की ही अन्य औरतों ने कथित रूप से उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, इस कृत्य का वीडियो भी बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘हैरान करने वाला और शर्मनाक’ करार दिया है और मामले में उप राज्यपाल अनिल बैजल से दखल देने को कहा है।  

    यह भी पढ़ेंः शर्मनाकः दिल्ली पुलिस के ASI के घर पर हुआ था युवती से सामूहिक दुष्कर्म

    घटना से नाराज केजरीवाल ने उन स्थानीय पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया जिन्होंने गिरोह चलाने वालों से कथित रूप से सांठगाठ की है। वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद अब तक कुल छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 

    केजरीवाल के बयान के बाद अब पुलिस ने कहा है कि विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। वहीं, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि दोषी पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इस बारे में कठोर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। 

    जानकारी के मुताबिक, महिला अधिकारों के लिए बनी दिल्ली महिला आयोग की ही एक कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों ने ना सिर्फ मारपीट की है बल्कि उसके कपड़े फाड़कर परेड भी करवाई। आरोपी यहीं नहीं रुके और महिला की ऐसी अवस्था का वीडियो भी बनाया।

    खबरों के अनुसार घटना तब हुई जब नरेला इलाके में दिल्ली महिला आयोग की टीम को अवैध रूप से बेची जा रही शराब पकड़वाने के लिए गई। सरेआम हुई इस घटना में नरेला थाना पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़, धमकी देने आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता के मुताबिक बुधवार की शाम 7.35 बजे महिला आयोग की टीम ने नरेला जेजे कॉलोनी स्थित आशा नामक महिला के घर में छापेमारी की थी।

    घर से 312 क्वार्टर और 12 बीयर की बोतलें बरामद हुईं। इस बाबत एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। छापेमारी के समय आशा और उसका पति राकेश घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर उनकी बेटी श्वेता मौजूद थी।

    रात होने के चलते युवती को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। उसे नोटिस देकर पुलिस वापस लौट आई। छापेमारी के दौरान इलाके में नशा मुक्ति पंचायत चलाने वाली दो महिलाएं मौजूद थीं। यह दोनों महिलाएं थानाध्यक्ष द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति पंचायत के लिए काम करती हैं। उन्होंने मौके पर पुलिस को काफी सहयोग भी किया। इसके चलते आरोपी, उसका परिवार एवं रिश्तेदार नाराज हो गए थे।

    बृहस्पतिवार दोपहर को आरोपी आशा और उसके समाज की अन्य महिलाओं ने इनमें एक महिला पर हमला कर दिया। उन्होंने महिला की पिटाई करने के साथ ही उनके कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

    पुलिस उपायुक्त के अनुसार वारदात में शामिल राकेश के खिलाफ पहले से 21 आपराधिक मामले व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस वारदात में शामिल महिलाओं की तलाश में छापेमारी कर रही है। आशा के खिलाफ नौ अप्रैल को भी नशा मुक्ति पंचायत की एक महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 

     

    comedy show banner
    comedy show banner