History Sheeter Vikash Dubey: कोर्ट में सरेंडर करने के लिए विकास दुबे को करना होगा ऑनलाइन आवेदन

History Sheeter Vikash Dubey कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 15 अगस्त तक दिल्ली की सभी कोर्ट में सामान्य कामकाज ठप है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:02 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 03:53 PM (IST)
History Sheeter Vikash Dubey: कोर्ट में सरेंडर करने के लिए विकास दुबे को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
History Sheeter Vikash Dubey: कोर्ट में सरेंडर करने के लिए विकास दुबे को करना होगा ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। History Sheeter Vikas Dubey: उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवानों की हत्या का आरोपित कुख्‍यात गैंगस्टर विकास दुबे (gangster vikas dubey likely) दिल्ली की कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की कोशिश में है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने के डर से विकास दुबे दिल्ली की किसी कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है। यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 15 अगस्त तक दिल्ली की सभी कोर्ट में सामान्य कामकाज ठप है। ऐसे में विकास दुबे को कोर्ट में समर्पण के लिए अपने वकील के जरिये ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जानकारों के मुताबिक, कोर्ट की मंजूरी मिलने  पर ही वह अपने वकील के जरिये संबंधित जज के घर जाकर आत्मसमर्पण करना होगा। इसी के साथ सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी।

गौरतलब है कि दिल्‍ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) खुद के साथ निचली अदालतों के कामकाज को 15 जुलाई तक निलंबित कर चुका है। कोर्ट ने देश की राजधानी में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के हालात को देखते हुए सस्‍पेंशन की अवधि को बढ़ा दिया है। 15 जुलाई तक  दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही अधीनस्‍थ न्‍यायालय में भी नियमित कामकाज नहीं हो रहा है।  हालांकि, कोर्ट ने यह स्‍पष्‍ट किया है कि बेहद जरूरी मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिय सुनवाई की जाएगी ताकि किसी को कोर्ट आने की जरूरत न पड़े। अदालत ने यह भी कहा कि जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। 

यह भी जानें

सूत्रों के अनुसार विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में ही कहीं छिपा हुआ है। शुक्रवार की रात को उसे गिरफ्तार करने गई पुलिस पर धावा बोलकर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया था। पिछले चार दिन से वह फरार है। गैंगस्टर विकास दुबे को डर है की यूपी में उसका एनकाउंटर हो सकता है या उसके साथ पुलिस की टीम बहुत गलत कर सकती है। इसी डर के चलते वो दिल्ली स्थित अदालत में आत्मसमर्पण कर सकता है। गैंगस्टर विकास दुबे पर तकरीबन 50 गंभीर मामले दर्ज हैं, इनमें कई हत्या से जुड़े मामले हैं। ताजा मामले में उस पर 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोप है।

ब्यूरोक्रेसी में छाप छोड़ने के बाद हरियाणा की राजनीति में कदम रखेंगे धनपत

History Sheeter Vikash Dubey: दिल्ली की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है यूपी का हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे

chat bot
आपका साथी