Move to Jagran APP

Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी से अभी राहत रहेगी बरकरार, जानिए कितना रहेगा तापमान; लू को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट

Delhi Weather News शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वर्षा होने के बाद शनिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं है।

By Geetarjun Edited By: Geetarjun Published: Sun, 28 Apr 2024 12:12 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 12:12 AM (IST)
दिल्ली में गर्मी से अभी राहत रहेगी बरकरार, जानिए कितना रहेगा तापमान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वर्षा होने के बाद शनिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

इसलिए तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा और इससे गर्मी बढ़ेगी। लेकिन अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कल कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

अधिकतम तापमान सबसे अधिक नजफगढ़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार देर शाम व रात को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई थी।

बारिश का अपडेट

इस दौरान दिल्ली में 2.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। पीतमपुरा में सबसे अधिक 9.5 मिलीमीटर, पालम में 3.2 मिलीमीटर, आया नगर में दो मिलीमीटर, मयूर विहार व राजघाट में डेढ़ मिलीमीटर वर्षा हुई थी। अप्रैल माह में अब तक 7.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो सामान्य (14.6 मिलीमीटर) से 49 प्रतिशत कम है। इस माह अब वर्षा होने की भी संभावना नहीं है।

इस माह नहीं चली है लू

दिल्ली में इस माह एक दिन भी लू नहीं चली है और माह के अंतिम दिन भी लू चलने की संभावना नहीं है। पिछले वर्ष भी अप्रैल में लू नहीं चली थी। वहीं वर्ष 2022 में अप्रैल में अधिक गर्मी थी। उस वर्ष अप्रैल में पांच दिन लू चली थी।

दिल्ली में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

शनिवार को प्रदूषण का स्तर आंशिक रूप से कम हुआ। इससे दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 163, गाजियाबाद 144, ग्रेटर नोएडा का 166 व नोएडा का एयर इंडेक्स 141 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 195 था। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 202, गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 203 रहा। इसलिए इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.