आसमान से बरस रही आग, दिल्ली-NCR में गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 47 के पार

रविवार को पालम क्षेत्र मे अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस जबकि आया नगर में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sun, 04 Jun 2017 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jun 2017 10:40 PM (IST)
आसमान से बरस रही आग, दिल्ली-NCR में गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 47 के पार
आसमान से बरस रही आग, दिल्ली-NCR में गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 47 के पार

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। गर्मी के तेवर एक बार फिर सख्त हो गए हैं। कई रिकॉर्ड बना चुकी इस बार की गर्मी ने रविवार को एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तेज धूप और लू के बीच अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।

आलम यह रहा कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों में ही कैद रहे। इससे पहले वर्ष 2007 में 10 जून के दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। हां, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को मौसम में हल्का बदलाव होने के आसार है।

रविवार को पालम क्षेत्र मे अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस जबकि आया नगर में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर अधिकतम 45 और न्यूनतम 15 फीसद रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ होने और राजस्थान की ओर से चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में एकाएक इजाफा देखा गया। अभी अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी। अलबत्ता, सोमवार रात से जम्मू कश्मीर की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते मंगलवार से शनिवार तक राहत का दौर बना रह सकता है। जहां तक सोमवार का पूर्वानुमान है तो आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के आसमान में रहेगा बादलों का डेरा, जल्द हो सकती है बारिश

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत

पिछले छह वर्षों में 4 जून का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2011 41 डिग्री से. 28 डिग्री सेल्सियस
2012 38 डिग्री से. 22 डिग्री सेल्सियस
2013 38 डिग्री से. 20 डिग्री सेल्सियस
2014 39 डिग्री से. 25 डिग्री सेल्सियस
2015 39 डिग्री से. 22 डिग्री सेल्सियस
2016 40 डिग्री से. 28 डिग्री सेल्सियस
2017 47.0 डिग्री से. 30.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के चार अलग-अलग स्थानों पर रविवार को कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम

पालम 47.0 31.0
लोधी रोड 44.3 28.2
रिज 46.2 29.5
आया नगर 46.6 30.8

chat bot
आपका साथी