Good and Service Tax: दिल्ली में पकड़ी गई 831 करोड़ की जीएसटी चोरी

Good and Service Tax बिना किसी पंजीकरण के चल रही फैक्ट्री में 830 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 10:47 AM (IST)
Good and Service Tax: दिल्ली में पकड़ी गई 831 करोड़ की जीएसटी चोरी
इकबालिया बयानों से 831.72 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय जीएसटी विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के बुद्ध बिहार में अवैध तरीके से चल रही गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बिना किसी पंजीकरण के चल रही फैक्ट्री में 830 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वित्त मंत्रलय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रलय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय जीएसटी पश्चिमी दिल्ली आयुक्तालय ने यह कर चोरी पकड़ी है। फैक्ट्री का कहीं पंजीकरण नहीं था और उसमें बिना शुल्क भुगतान के गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाए जाते थे और विभिन्न राज्यों में चोरी-छिपे उनकी आपूर्ति की जाती थी। एकत्र किए गए सुबूतों, जब्त किए गए स्टॉक और दर्ज इकबालिया बयानों से 831.72 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है। आगे की जांच जारी है।

मंत्रालय के मुताबिक तलाशी के दौरान फैक्ट्री के गोदाम से बड़े पैमाने पर गुटखा, तंबाकू, गुटखा बनाने का सामान (जैसे चूना, सादा कत्था, तंबाकू के पत्ते) और मशीनें बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब 4.14 करोड़ रुपये है। फैक्ट्री में लगभग 65 श्रमिक काम करते पाए गए।

फैक्ट्री से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुख्य साजिशकर्ता की पहचान करने और उसे पकड़ने के साथ ही कर वसूली के लिए मामले की छानबीन जारी है। दिल्ली जीएसटी जोन ने इस वित्तवर्ष में 4,327 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी