पूर्वी दिल्ली में अब कीजिए एक रुपये में भरपेट भोजन, भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने किया उद्घाटन

भाजपा सांसद गौतम गंभीर लोगों को अब एक रुपये में भरपेट भोजन खिलाएंगे। गंभीर ने बृस्पतिवार को गांधीनगर में एक आशा जन रसोई का उद्घाटन किया। यहां पर एक रूपये में खाना दिया जाएगा। गौतम गंभीर फांउडेशन की तरफ से जन रसोई खोली गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 11:13 PM (IST)
पूर्वी दिल्ली में अब कीजिए एक रुपये में भरपेट भोजन, भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने किया उद्घाटन
एक आशा जन रसोई' का उद्घाटन करते हुए गौतम गंभीर

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को कैलाश नगर में एक आशा जन रसोई की शुरुआत की। सांसद की इस रसोई में एक रुपये में लोगों को भरपेट खाना मिलेगा। सांसद का दावा है कि दिल्ली में इससे सस्ता खाना कहीं नहीं मिलता। गरीबों को सशक्त बनाने के लिए यह रसोई शुरू की गई है। इस रसोई का जिम्मा गौतम गंभीर फाउंडेशन को सौंपा गया है। सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने हमेशा यह महसूस किया हर किसी को जाति, पंथ से अलग रखकर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का अधिकार है। बेघर और गरीबों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं हो पाती है, यह देखकर बहुत दुख होता है। सभी को भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।

कई राज्यों में वहां की सरकारें गरीबों को सब्सिडी वाला भोजन देती हैं, लेकिन दिल्ली में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ भोजन मिले, इसी को ध्यान में रखते हुए इस रसोई की शुरूआत की गई है। गांधी नगर मार्केट एशिया की सबसे बड़ी गारमेंट्स मार्केट है, यहां श्रमिकों की संख्या बहुत है। इसलिए कैलाश नगर से रसोई की शुरूआत हुई। अगले साल लोकसभा क्षेत्र में इस तरह कई रसोई खोली जाएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा व विनोद बछेती, पार्षद रोमेश गुप्ता और श्याम सुंदर अग्रवाल मौजूद रहे।

पहले प्रवासी मजदूर, अब किसानों को दे रहे हैं धोखा

गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खुद को दिल्ली का बेटा कहने वाले अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने दिल्ली में सौ जन रसोई खोलने का वादा किया था। आजतक एक भी रसोई नहीं खोल सके। दिल्ली सरकार ने दीपावली पूजन पर जो करोड़ों रुपये खर्च किए थे, वह दिल्ली की जनता की कमाई थी। लेकिन सरकार ने उस पैसे से अपनी राजनीति चमकाई। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने लाकडाउन में 25 लाख प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बाहर भेज दिया, प्रवासी मजदूर उन दिनों को कभी नहीं भूल सकते। मुख्यमंत्री ने पहले प्रवासी मजदूरों को धोखा दिया, अब किसानों को धोखा दे रहे हैं। सच्चाई यह है कि वह किसानों के साथ नहीं, वह पंजाब के चुनाव जीतने के लिए फसल तैयार कर रहे हैं। वक्त आने पर फसल काट लेंगे। पहले कृषि सुधार कानूनों को विधानसभा में पास कर दिया, अब झूठी हमदर्दी दिखाते हुए कानूनों की कॉपी फाड़ दी।

दोपहर 12 से 3 बजे तक मिलेगा खाना एक रुपये में मिलेगी थाली थाली में होगी दो रोटी, दो सब्जी, हलवा और चावल खाना पैकिंग की नहीं है सुविधा स्वच्छता का विशेष जोर रहेगा

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी