पहली बार उत्तर प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने इस जिले में गुजारी रात, पढ़िए- पूरा मामला

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पूर्व जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने को लेकर तमाम भ्रांतियां थीं। कहा जाता था जिले में जो मुख्यमंत्री आते हैं उनकी सत्ता चली जाती है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 02:48 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 02:48 PM (IST)
पहली बार उत्तर प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने इस जिले में गुजारी रात, पढ़िए- पूरा मामला
पहली बार उत्तर प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने इस जिले में गुजारी रात, पढ़िए- पूरा मामला

मनीष तिवारी [मनीष तिवारी]। जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शहर में रात गुजारी है। यह रिकार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विवि के अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में ठहरे। शहर में मुख्यमंत्री के होने के कारण जीबीयू परिसर के आसपास के साथ ही पूरे जिले में सुरक्षा चाक चौबंद रही।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पूर्व जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने को लेकर तमाम भ्रांतियां थीं। कहा जाता था जिले में जो मुख्यमंत्री आते हैं उनकी सत्ता चली जाती है। जिले में दौरे के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सभी भ्रांतियों पर विराम लगा दिया। सरकार के अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ आठ बार जिले में आ चुके हैं। मात्र बीस दिन के अंतराल पर ग्रेटर नोएडा में दूसरी बार आए। जिले के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक पहुंच गए।

कार्यक्रम में आने का मुख्यमंत्री का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 11 फरवरी को सुबह आठ बजे यूपी भवन दिल्ली से सड़क मार्ग से आने का था। लेकिन रविवार शाम लगभग छह बजे प्रशासन के पास सूचना आई कि रात में आठ बजे तक ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं और रात में वहीं पर विश्रम करेंगे।

सूचना आने के बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। कुछ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के रात में ही आने की सूचना कई घंटे बाद मिली। दो घंटे में सारी व्यवस्था करने का दिशा निर्देश जारी हुआ। मुख्यमंत्री के ठहरने के लिए विवि के अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस में एक कमरे को विशेष रूप से तैयार कराया गया। रात में पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था देखी। जीबीयू परिसर के साथ ही उस तरफ जाने वाले मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हो गई। मुख्यमंत्री के लिए रात का खाना व सुबह का नाश्ता विवि में तैयार कराया गया।

सच साबित हुई आशंका

देखने में आया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम नोएडा में जब भी हुआ उसके एक दिन पूर्व व्यवस्था देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आते हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले कार्यक्रम में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने चार दिन पूर्व ही यह संभावना जता दी थी। अधिकारियों की संभावना रात में ही सही सच साबित हुई। 

chat bot
आपका साथी