अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्नी सुनीता से की बात, तिहाड़ जेल में बंद हैं दिल्ली सीएम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सोमवार को दिल्ली की अदालत ने सीएम केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह जेल संख्या दो में बंद हैं। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आधे घंटे बात की। उन्होंने जेल प्रशासन को पांच लोगों के नाम उपलब्ध कराए जो मुलाकात कर सकते हैं।

By Gautam Kumar Mishra Edited By: Shyamji Tiwari Publish:Tue, 02 Apr 2024 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2024 10:07 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्नी सुनीता से की बात, तिहाड़ जेल में बंद हैं दिल्ली सीएम
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्नी सुनीता से की बात

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। मंगलवार को मुख्यमंत्री से इनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करीब आधा घंटा बात की। वीडियो कांफ्रेंस के लिए मुख्यमंत्री अपने सेल से निकलकर जेल की ड्यौढ़ी गए और वहां वीडियो कॉन्फ्रेंस वाले कमरे में दोनों के बीच बातचीत हुई।

जेल संख्या 2 में बंद हैं सीएम केजरीवाल

तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जेल प्रशासन को फिलहाल पांच लोगों के नाम उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे इनकी मुलाकात होनी है। जेल नियमावली के अनुसार जेल में बंदी से आने वाले मुलाकातियों के नाम की जानकारी प्रशासन को देनी होती। इसमें अधिकतम 10 नाम दिए जा सकते हैं। मुलाकातियों में जिनके नाम दिए गए हैं, उनमें मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल, इनकी बेटी हर्षिता, बेटा पुलकित व मित्र विभव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: ED यह नहीं बता पा रही कि मेरे पास रिश्वत का पैसा पहुंचा, सिसोदिया की कोर्ट में दलील

खाना लेकर आने वालों के दिए नाम 

जेल सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के लिए घर से दिन व रात का खाना लेकर आने वाले लोगों के नाम भी जेल प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। जिन व्यक्तियों के नाम उपलब्ध कराए गए हैं, केवल वही मुख्यमंत्री के लिए खाना लेकर आ सकते हैं। खाना की पूरी पड़ताल के बाद ही इसे मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़ें- 

Sanjay Singh: जेल से कब बाहर आएंगे संजय सिंह? पत्नी अनीता ने क्यों कहा- खुशी अभी अधूरी है...

chat bot
आपका साथी