Sanjay Singh: जेल से कब बाहर आएंगे संजय सिंह? पत्नी अनीता ने क्यों कहा- खुशी अभी अधूरी है...
संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आप सांसद करीब 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को जमानत मिलने पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि खुशी अभी अधूरी है। यह संघर्ष लंबा है और जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि संजय सिंह जेल से कब बाहर आ जाएंगे।
पीटीआई/एएनआई, नई दिल्ली। शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह को जमानत मिलने पर उनकी पत्नी अनीता ने कहा कि खुशी अभी अधूरी है। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का सही समय नहीं है। इसके अलावा अनीता सिंह ने यह भी बताया कि संजय सिंह जेल से कब बाहर आएंगे।
खुशी अभी अधूरी है- अनीता सिंह
सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को संजय सिंह को जमानत मिलने पर पत्नी ने कहा कि जब तक मेरे तीनों भाई अरविंद, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन हिरासत से बाहर नहीं आ जाते, यह खुशी अधूरी है। हम जश्न नहीं मना रहे हैं। यह सत्य की जीत है। मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था। यह संघर्ष लंबा है और जारी रहेगा।
कल तक बाहर आएंगे संजय सिंह
संजय सिंह के जेल से बाहर आने के सवाल पर पत्नी अनीता ने कहा कि वह (संजय सिंह) कल तक बाहर आ जाएंगे। इसके अलावा शराब घोटाले में अपने शीर्ष नेताओं के फंसने से आप की राजनीति उथल-पुथल के सवाल का जवाब देते हुए अनीता सिंह ने कहा कि आप की राजनीति को कोई खतरा नहीं है। मेरे भाई जेल से बाहर आएंगे। हम अब उनका इंतजार कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On Supreme Court granted bail to AAP MP Sanjay Singh, his wife, Anita Singh says, "This struggle is long and it will continue. Till our three brothers (Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, and Satyendar Jain) are out, we are not celebrating. We thank the court...He… pic.twitter.com/j6KLsI1qsD— ANI (@ANI) April 2, 2024
जमानत मिलने पर क्या बोलीं मां?
वहीं संजय सिंह की मां ने कहा कि मुश्किलें कम हो जाएंगी। ऊपर वाला है। हम खुश हैं, हम इसी का इंतजार कर रहे थे। हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं। मेरा बेटा निर्दोष है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था, लेकिन मुझे खुशी है कि उन्हें जमानत मिल गई है।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के साथ AAP विधायकों की मीटिंग, जानिए क्या चर्चा हुई
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह को जमानत देते हुए कहा कि आप नेता अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं, लेकिन मामले के संबंध में कोई बयान नहीं दे सकते। पीठ ने कहा कि संजय सिंह पूरे मुकदमे के दौरान जमानत पर बाहर रहेंगे और जमानत के नियम और शर्तें विशेष अदालत द्वारा तय की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Delhi Politics: 'सबूत नहीं दे रहे AAP नेता', ऑपरेशन लोटस के आरोप पर दिल्ली पुलिस का बयान