Indian Railway News: दिल्ली-बिहार के रेलयात्री ध्यान दें, 1 जून से नहीं चलेगी ये स्पेशल ट्रेन; 53 स्टेशनों पर रुकती है

IRCTC Railway Commuters Alert ! पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और अलीपुर द्वार जंक्शन के बीच चलने वाली 05483 - Apdj Dli Special APDJ स्पेशल ट्रेन 1 जून से निरस्त कर दी गई है। रेलवे कब इस ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करेगा इसकी जानकारी बाद में मुहैया कराई जाएगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 08:07 AM (IST)
Indian Railway News: दिल्ली-बिहार के रेलयात्री ध्यान दें, 1 जून से नहीं चलेगी ये स्पेशल ट्रेन; 53 स्टेशनों पर रुकती है
Railway Commuters Alert ! दिल्ली-बिहार के रेलयात्री ध्यान दें, 1 जून से नहीं चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर और बिहार के बीच सफर करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है, क्योंकि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और अलीपुर द्वार जंक्शन के बीच चलने वाली 05483 - Apdj Dli Special APDJ स्पेशल ट्रेन 1 जून से निरस्त कर दी गई है। रेलवे कब इस ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करेगा, इसकी जानकारी बाद में मुहैया कराई जाएगी। उत्तर रेलवे (Northern Railway) के प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच चलने वाली 05483/05484 एपीडीजे-डीएलआई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 1 जून से अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया है। इसके अलावा, अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली 05733/05734 कटिहार अमृतसर आम्रपाली स्पेशल ट्रेन को भी 1 जून से निरस्त किया है। 

यह भी जानें

05483 - Apdj Dli Special APDJ (अलीपुर द्वार जंक्शन) से DLI (पुरानी दिल्ली जंक्शन) तक रवाना होती है। Apdj Dli Special ट्रेन सप्ताह में 7 दिन चलती है। यह स्पेशल ट्रेन वापसी में अलीपुर द्वार जंक्शन से 10:30 बजे  दिल्ली के लिए रवाना होती है और 09:45 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन पहुंचती है। ट्रेन नं. 05483 से यात्रा तय करने में 35 घंटे और 15 मिनट का समय लगात है। अलीपुर द्वार जंक्शन से  पुरानी दिल्ली जंक्शन पहुंचने के दौरान  ट्रेन 53 स्टेशनों पर रुकती है। एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कुल 1656 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह दिल्ली से सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर खुलती है और दूसरे दिन रात 8 बजकर 40 मिनट पर अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचती है। 

इन 50 से अधिक स्टेशनों पर रुकती है ट्रेन अलीपुर द्वार जंक्शनशुरू हासीमारा   दल्गांव   बिन्नागुरी   न्यू मॉल जंक्शन   सिलिगुड़ी जंक्शन   बागडोगरा   ठाकुरगंज   अलुअबारी रोड   किशनगंज   दल्कोल्हा   बारसोई जंक्शन   आज़मनगर रोड   लाभा   कटिहार जंक्शन   सेमापुर   करागोला रोड   कुर्सेला   नौगछिया   थाना बिहपुर जंक्शन   नारायणपुर   पस्रह   महेस खुंट  MNE मानसी जंक्शन  खगरिया जंक्शन   साहिबपुर कमाल   लखमीनिया   बेगू सराय   मोकामा जंक्शन -  बख्तियारपुर जंक्शन   पटना जंक्शन   दानापुर   आरा जंक्शन  बक्सर   पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन   मिर्जापुर   विन्ध्याचल   इलाहाबाद जंक्शन   भरवारी  फतेहपुर   कानपुर सेंट्रल जंक्शन   रूरा  झींझक   फाफुंड   इटावा   फिरोजाबाद   टूंडला जंक्शन  अलीगढ जंक्शन  खुर्जा जंक्शन   गाजियाबाद जंक्शन   दिल्ली शाहदरा   पुरानी दिल्ली जंक्शन

ये भी पढ़ेंः Giloy Benefits: कोरोना से बचाव ही नहीं, इन बीमारियों के लिए भी राम बाण है गिलोय, जड़ से लेकर पत्तियां तक हैं गुणकारी

ये भी पढ़ेंः Weather Alert: दिल्ली-NCR में मंगलवार को तेज हवा के साथ होगी बारिश, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

पढ़ेंः कर्मचारियों की सैलरी भुगतान नहीं करने पर अब अटैच की जाएगी संपत्ति, हाई कोर्ट ने निगमों को दी चेतावनी 

chat bot
आपका साथी