यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाको में तेज हवा के साथ बारिश
Delhi Weather Update दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। यह बारिश दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की उम्मीद जताई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से इतर सोमवार को बादल बस सूरज के साथ थोड़ी बहुत देर लुकाछिपी खेलकर ही रह गए। न कहीं तेज आंधी चली और न ही बारिश हुई। दिन भर दिल्ली वासी उमस भरी गर्मी झेलने को विवश हुए। यही हाल एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि अब मंगलवार को तेज हवा के बारिश होने के भी प्रबल आसार हैं।
गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था। 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना भी जताई थी। लेकिन सोमवार को तो देर शाम तक मौसम का यह रूप देखने को नहीं मिला। अब मंगलवार को देखिए, क्या रहता है! मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, ऊपरी हवा का चक्रवाती क्षेत्र भी बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं भी पहुंच रही है। बावजूद इसके बारिश नहीं हुई तो इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। कभी कभी ऐसा हो जाता है।
दूसरी तरफ सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 32 से 73 फीसद रहा। 41.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के लिहाज से नजफगढ़ और 30.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान की दृष्टि से पूसा दिल्ली का सर्वाधिक गर्म इलाका रहा।
