दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैदान में 11 महीने बाद कमान से छूट रहे तीर

यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सचिव नवाब सिंह ने बताया कि महंगी फीस और महंगे खेल समान के कारण कोई भी आम बच्चे खेल जगत में अपना हाथ नहीं आजमा पर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कांप्लेक्स में बच्चों को खेल संबंधित हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 01:34 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 01:34 PM (IST)
दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैदान में 11 महीने बाद कमान से छूट रहे तीर
कोरोना महामारी में लाकडाउन के चलते बंद हो गया था सेंटर

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के आर्चरी मैदान में एक बार फिर कमान से तीर छूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। मैदान खुलने के पहले दिन से खिलाड़ी ओलंपिक के अभ्यास में जुट गए है। कांप्लेक्स में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैय करवा रहा है ताकि अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आर्चरी से जुड़ी हर तरह की सुविधाओं से परिपूर्ण है। 

तीरंदाजी के भारतीय कोस लोकेश चंद ने बताया कि कोरोन संकट के चलते करीब 11 महीने से सेंटर बंद रहा, ऐसे में खिलाड़ियों को मजबूरन अपने घरों पर ही रहना पड़ा। अब सेंटर को प्राधिकरण से अनुमति मिल गई है तो खिलाड़ी अभ्यास के लिए भी सेंटर में पहुंच रहे हैं।

कांप्लेक्स में खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जा रहा है, खिलाड़ी पहले दिन से ही अभ्यास में जुट गए है। साथ ही कहा कि सेंटर में प्राधिकरण द्वारा शेड व हाई मास्ट लाइट भी लग गई है। अब सेंटर के अंदर रात में भी रोशनी रहेगी और खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए समय भी मिल गया है। दिन से साथ खिलाड़ी रात नौ बजे तक अभ्यास कर सकते हैं।

बच्चों को खेल संबंधित हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी

वहीं यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सचिव नवाब सिंह ने बताया कि महंगी फीस और महंगे खेल समान के कारण कोई भी आम बच्चे खेल जगत में अपना हाथ नहीं आजमा पर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कांप्लेक्स में बच्चों को खेल संबंधित हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्राधिकरण द्वारा सालभर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती थी। कोरोना काल में मार्च महीने से खेल गतिविधियां बंद थी, हालांकि अब कांप्लेक्स खुल गया है तो प्रतियोगिताएं भी शुरू करवा दी जाएगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी