दिल्ली से अगवा 2 लड़कियां हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद

क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गोकुलपुरी की दो किशोरी 11 सितंबर को लापता हो गई थीं इन्हें गुरुग्राम से बरामद किया गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 12:12 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 12:12 PM (IST)
दिल्ली से अगवा 2 लड़कियां हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद
दिल्ली से अगवा 2 लड़कियां हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोकुलपुरी से अगवा की गई 13 वर्षीय दो सहेलियों को गुरुग्राम से सकुशल बरामद किया है। क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गोकुलपुरी की दो किशोरी 11 सितंबर को लापता हो गई। परिजनों ने 12 सितंबर को गोकुलपुरी थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग सहेलियों की तलाश शुरू की। वहीं, क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी के मामले के तौर पर जांच शुरू की।

वहीं, छानबीन के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला कि दोनों सहेलियां किसी ऑनलाइन चैट ऐप का इस्तेमाल करती थीं जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस से तलाश शुरू की। इसके बाद पता चला कि दोनों किशोरी गुरुग्राम के कासन में हैं। जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों सहेलियों को एक घर से बरामद किया। वहीं से पुलिस ने अगवा करने वाले आगरा निवासी सूरज को भी दबोचा लिया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी