नेहरू को सऊदी अरब से गिफ्ट में मिली ऐतिहासिक कटार चोरी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सऊदी अरब से गिफ्ट में मिली तांबे की कटार म्यूजियम से चोरी हो गई हैै।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 09:20 AM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 11:38 AM (IST)
नेहरू को सऊदी अरब से गिफ्ट में मिली ऐतिहासिक कटार चोरी

नई दिल्ली। लुटियन जोन तीनमूर्ति मार्ग पर अति-सुरक्षित क्षेत्र स्थित नेहरू स्मारक, संग्रहालय एवं पुस्तकालय से चोरों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सऊदी अरब से गिफ्ट में मिले तांबे के कटार चुरा लिए। यह तब सामने आया जब संग्रहालय के एक कर्मचारी ने टूटा शीशा देखा। आज पुलिस ने बताया कि इसके लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम गठित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लोग म्यूजियम से जुड़े हुए हैं।

केंद्र ने निरस्त की दिल्ली के तीन अफसरों की पदोन्नति, आप भड़की

प्रकरण में चाणक्यपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी होने पर नई दिल्ली जिला के डीसीपी जतिन नरवाल मौके पर पहुंचे और संग्रहालय को कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में भी कोई फुटेज न मिलने के कारण पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं आया है।

संग्रहालय के एक अधिकारी के अनुसार सोमवार शाम को जब संग्रहालय बंद हुआ तब तक छह इंच लंबा कटार गिफ्ट गैलरी में मौजूद था। जब गिफ्ट गैलरी के एक कर्मचारी की नजर टूटे हुए शीशे पर पड़ी और उसने पास जाकर देखा तो उसमें से कटार गायब था।

अधिकारी के अनुसार संग्रहालय में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। जिसके कारण यह पता नहीं चल पाया कि कटार को किसने और कब चुराया। अधिकारी के अनुसार सुरक्षा के लिए संग्रहालय में 30 निजी सुरक्षाकर्मी हैं, जबकि भारतीय-तिब्बत सुरक्षा बल बाहरी क्षेत्र में तैनात रहता है।

अधिकारी के अनुसार गिफ्ट गैलरी में और भी गिफ्ट थे और कटार के साथ सभी गिफ्ट का स्थान समय-समय पर बदला जाता था। गिफ्ट गैलरी से कुछ ही दूरी पर जवाहर लाल नेहरू का बेड रूम था, जहां उन्होंने 27 मई 1964 को अंतिम सांस ली थी।

नई दिल्ली जिला के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि और शीघ्र ही चोर की पहचान कर ली जाएगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले में संग्रहालय के किसी कर्मचारी की मिलीभगत की जांच कर रही है। जिसके लिए कई कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई है।

chat bot
आपका साथी