हड़ताल के लिए दिल्ली सरकार को ठहराया जिम्मेदार

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर लगाया अदालत की अवमानना का आरोप राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : पू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 10:13 PM (IST)
हड़ताल के लिए दिल्ली सरकार को ठहराया जिम्मेदार
हड़ताल के लिए दिल्ली सरकार को ठहराया जिम्मेदार

-भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर लगाया अदालत की अवमानना का आरोप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

पूर्वी दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के लिए भाजपा ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उसने सरकार से नगर निगमों को अविलंब फंड जारी करने की मांग की है, जिससे की सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन व भत्तों का भुगतान किया जा सके।

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार की असंवेदनशील और अड़ियल रवैये के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की जायज मागे पूरी नहीं हो पा रही हैं। ये कर्मचारी अपने वेतन के नियमित भुगतान, बकाया राशि के भुगतान जैसी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें से अधिकतर कर्मचारी अस्थाई हैं जिन्हें दस हजार रुपये से भी कम वेतन मिलता है। नियमित वेतन नहीं मिलने से उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण में परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अदालत के आदेशों के बावजूद भी अभी तक नगर निगमों को अपेक्षित फंड जारी नहीं किया है। ये अदालत की अवमानना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्वी दिल्ली में रहने वाले एक करोड़ लोगों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। लोगों को भयंकर बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण पूर्वी दिल्ली में महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से राजनीति से ऊपर उठकर सफाई कर्मचारियों की जायज मागों को मानने तथा अदालत के आदेशों को ध्यान में रखकर निगमों को फंड जारी करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी