लखनऊ के युवक का कारनामाः दोस्ती दुष्कर्म और अब दिया दगा

एक युवती ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार करीब दो साल से आरोपी उसे हवस का शिकार बना रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआइआर दर्ज कर ली

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2015 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2015 02:45 PM (IST)
लखनऊ के युवक का कारनामाः दोस्ती दुष्कर्म और अब दिया दगा

गुड़गांव। एक युवती ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार करीब दो साल से आरोपी उसे हवस का शिकार बना रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआइआर दर्ज कर ली है।

पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। शिकायत देने वाली युवती मूल रूप से यूपी के लखनऊ की रहने वाली है। साल 2013 में वह गुड़गांव में रहने वाले अपने भाई के पास आई थी। मानेसर में वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर सदर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले यूपी के लखनऊ निवासी राघवेंद्र से हुई। मुलाकात जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। जल्द ही शादी कर लेने का वादा भी किया और फिर दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि पहली बार युवती ने कोल्ड डिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर लगातार हवस का शिकार बनाता रहा। कुछ दिन पहले युवक बगैर बताए अपने गांव चला गया।

अब वह वापस आने से इंकार कर रहा है। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। तब से वह लगातार इंकार कर रहा है। अब युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सदर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लखनऊ रवाना हो गई है।

chat bot
आपका साथी