विराट ने अनुष्का को जन्मदिन पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट

अनुष्‍का शर्मा कल 28 साल की हो गई। बर्थ-डे पर कोहली ने अनुष्का को इंस्‍टाग्राम में फॉलो कर लिया है।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Tue, 03 May 2016 09:53 AM (IST) Updated:Tue, 03 May 2016 12:02 PM (IST)
विराट ने अनुष्का को जन्मदिन पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट

मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। पहले इस सेलिब्रिटी कपल की ब्रेकअप की खबरें आई थीं, फिर कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि दोनों ने आपसी सहमति के तहत ब्रेक लिया था।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को लेकर भला बुरा कहने वालों की जमकर क्लास लगाई थी।अनुष्का शर्मा को उनके बर्थ-डे पर विराट कोहली ने स्पेशल गिफ्ट दिया है। अनुष्का शर्मा कल 28 साल की हो गई। बर्थ-डे पर कोहली ने अनुष्का को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है।

बता दे कि विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दुसरे को अनफ्रेंड कर दिया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी