आईटी पेशेवरों के लिए नहीं घटेंगे एच-1बी वीजा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय आइटी पेशेवरों के लिए एच-1बी वीजा की संख्या कम नहीं होगी।

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 02:18 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 02:18 PM (IST)
आईटी पेशेवरों के लिए नहीं घटेंगे एच-1बी वीजा
आईटी पेशेवरों के लिए नहीं घटेंगे एच-1बी वीजा

नई दिल्ली (पीटीआई)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने विवादास्पद वीजा मुद्दे को लेकर घबराहट को शांत करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय आइटी पेशेवरों के लिए एच-1बी वीजा की संख्या कम नहीं होगी। सीतारमण ने उद्योग से परेशान न होने की अपील की है।

वह यहां पत्रकारों से बातचीत में बोलीं कि उन्हें लगता है कि अमेरिका लॉटरी प्रक्रिया में कुछ सुधार करना चाहता है। कुछ ऐसा नहीं है कि वह संख्या में बदलाव कर रहा है। संख्या कम नहीं होगी। इसलिए वीजा मोर्चे पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हाल में अमेरिका सहित विभिन्न विकसित अर्थव्यवस्थाओं में संरक्षणवाद की भावना बढ़ी है। इसके तहत स्थानीय लोगों के रोजगार की रक्षा और विदेशी पेशेवरों के लिए मानक बढ़ाने की मांग ने जोर पकड़ा है।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन वर्तमान लॉटरी प्रणाली को अधिक योग्यता आधारित आव्रजन नीति के साथ बदलना चाहता है। सीतारमण ने कहा कि कुल अमेरिकी वीजा का केवल 17 फीसद भारतीय कंपनियों को जाता है। इन भारतीय फर्मो की ओर से दी जाने वाली सेवाओं से कई अमेरिकी कंपनियों को लाभ होता है। भारत ने समय-समय पर आशा व्यक्त की है कि एच-1 बी वीजा प्रक्रिया की समीक्षा दोनों देशों के बीच सकारात्मक संबंध को ध्यान में रखेगी।

यह भी पढ़ें: जीएसटी में निर्यातकों को 7 दिनों के भीतर मिलेगा रिफंड, वीजा मुद्दे पर घबराने की जरुरत नहीं: निर्मला सीतारमण

chat bot
आपका साथी