Gold Rate on 17 June: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्या हो गए हैं भाव

Gold Rate on 17 June चांदी में बुधवार को 380 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 49250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 07:21 AM (IST)
Gold Rate on 17 June: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्या हो गए हैं भाव
Gold Rate on 17 June: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्या हो गए हैं भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ/बिजनेस डेस्क। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत में 18 रुपये का मामूली उछाल आया है। इस तेजी से दिल्ली में सोने की कीमत 48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, मंगलवार को सोना 48,202 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुधवार को सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर दाम भी 18 रुपये की मामूली तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। 

घरेलू हाजिर बाजार में सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को उछाल आया है। चांदी में बुधवार को 380 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 49,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 48,870 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवार शाम कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 0.70 फीसद या 12.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,724.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा सोने का हाजिर भाव 0.48 फीसद या 8.27 डॉलर की गिरावट के साथ 1,718.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  व्यापारियों के संगठन CAIT ने किया चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान, 500 से अधिक वस्तुओं की सूची की जारी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो बुधवार शाम कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.01 फीसद की मामूली गिरावट के साथ 17.65 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी की हाजिर कीमत 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 17.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों लगातार बढ़ रहे हैं Petrol-Diesel के दाम, अभी और आ सकती है तेजी

chat bot
आपका साथी