सरकार की उपलब्धि बताने के लिए गांव में पहुंचे कार्यकर्ता

बगहा। चौतरवा, आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर युवा लोजपा के कार्यकर्ता ने बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 09:26 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 09:26 PM (IST)
सरकार की उपलब्धि बताने के लिए गांव में पहुंचे कार्यकर्ता
सरकार की उपलब्धि बताने के लिए गांव में पहुंचे कार्यकर्ता

बगहा। चौतरवा, आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर युवा लोजपा के कार्यकर्ता ने बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की मुहिम में जुड़े। इस दौरान करजनीया,परसौनी,बसवरिया व बरियारवा में भ्रमण कर लोगों को मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही केंद्र सरकार के पिछले साढ़े चार वर्षोँ की उपलब्धियों के बारे में बताया । लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष रिपूसूदन द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में देश का समुचित विकास कराया है।सबका साथ व सबका विकास के आधार पर सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य किया है।सरकार की उपलब्धियां अब अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचने लगी है।प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश को नया स्वरुप प्रदान किया है।विदेशों में भी भारत का परचम लहराया है।शान्ति व सुरक्षा की दिशा में भी कार्य किए हैं।वही बिहार सरकार भी एनडीए के एजेंडा को मजबूत आधार प्रदान किया है।शौचालय निर्माण,नल जल योजना हर गरीब तक पहुंचा है।इस मुहिम में लोजपा के मधुरेंद्र दुबे,पवन राव,चुमन मणि तिवारी,रामा नन्द साह,दिनेश यादव,अनिरुद्ध राव,उमेश माली,चंद्रभूषण मिश्र,अनवर अंसारी,रामजी यादव,अमीन अंसारी,रोशन उपाध्याय,हरी माली व घुरई कुशवाहा शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी