जिंदगी में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी : डीडीसी

बेतिया। उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद ¨सह ने कहा कि अपनी जीवन में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:00 PM (IST)
जिंदगी में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी : डीडीसी
जिंदगी में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी : डीडीसी

बेतिया। उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद ¨सह ने कहा कि अपनी जीवन में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी है। शिक्षा की आवश्यकता आज समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को है। पढ़-लिखकर ही व्यक्ति समाज के बीच बैठने योग्य बनता है तथा सभ्य कहलाता है। कहीं भी सम्मान उसी व्यक्ति को दिया जाता है, जो समाज के लिए कुछ करता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा व लग्न से पढ़ाई करने होंगे। ऐसा करने से निश्चित रूप से सफलता हासिल की जा सकती है। डीडीसी श्री ¨सह शुक्रवार को नगर के विपिन उच्च विद्यालय में शिक्षा का उद्देश्य व सफलता का सूत्र पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी सोंच में बदलाव भी जरूरी है। पोजिटिव सोच रखकर आगे बढ़े सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने छात्रों को कहा कि अपनी अंदर की खामी को दूर कर लो तुम से अच्छा कोई नहीं है। शिक्षा से हम बोलना, पढ़ना, लिखना सीखते हैं। जिस दिन इसका उद्देश्य जान जाओगे, उस दिन अपने जीवन में कुछ बन सकते हो। शिक्षा के उद्देश्य के पीछे कल्याण भी छिपा हुआ है। अगर तुम विद्वान हो गए और शिक्षा किसी को नहीं दी, तो इस शिक्षा का कोई महत्व नहीं है। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जो हमें अंधेरा से प्रकाश की ओर ले जाती है। एमजेके कालेज के रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओपी गुप्ता ने कहा कि छात्रों नैतिकता, मौलिकता व नवाचारी को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। कम पढ़ा लिखा आदमी समाज के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन ज्यादा पढ़ा लिखा आदमी भी समाज के लिए हानिकारक हो सकता है। शिक्षा का उद्देश्य तभी पूर्ण होगा, जब समाज को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जा सके। कार्यक्रम को स्थापना डीपीओ संजीव कुमार, प्राचार्य राम नारायण झा आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी