ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक के धक्के से मौत

महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग पर महुआ थाने के हकीमपुर रजिया पोखर के समीप छठ पर्व के मौके पर ससुराल जा रहे एक एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 10:41 PM (IST)
ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक के धक्के से मौत
ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक के धक्के से मौत

संवाद सहयोगी, महुआ :

महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग पर महुआ थाने के हकीमपुर रजिया पोखर के समीप छठ पर्व के मौके पर ससुराल जा रहे एक एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले कागजात से उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिला के सोंधो स्थिति रामदासपुर गांव के शंभु दास का 25 वर्षीय पुत्र हरिवंश कुमार दास के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के सोंधो स्थिति रामदासपुर गांव के शंभु दास का 25 वर्षीय पुत्र हरिवंश कुमार दास अपने घर से ससुराल महुआ की तरफ आ रहा था। शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास जैसे ही वह हकीमपुर रजिया पोखर के निकट पहुंचा कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद वहां जुटे लोगों ने इसकी सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची महुआ पुलिस बाइक सवार युवक को लेकर महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से बरामद कागजात के आधार पर युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि हरिवंश की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी तथा वह छठ पर्व पर अपने ससुराल जा रहा था इसी बीच यह घटना घट गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी