पोखर में स्नान करने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत

संवाद सूत्र, पातेपुर जंदाहा प्रखंड के तिसिऔता थाना क्षेत्र के नारी-खुर्द गांव में चौर स्थित पोखर म

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 09:32 PM (IST)
पोखर में स्नान करने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत

संवाद सूत्र, पातेपुर

जंदाहा प्रखंड के तिसिऔता थाना क्षेत्र के नारी-खुर्द गांव में चौर स्थित पोखर में स्नान करने गई दो बच्चियों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

बताया गया है कि नारी-खुर्द गांव निवासी अंबिका चौधरी की पुत्री 12 वर्षीय प्रियंका कुमारी एवं इसी गांव के जीतन साह की 13 वर्षीय मंचन कुमारी, दोनों एक साथ अपने घर के समीप ही चौर में बने पोखर में स्नान करने गई हुई थी। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण प्रियंका डूब गई। जिसे बचाने के दौरान मंचन भी डूब गई। स्थानीय लोगों द्वारा जब तक उक्त पोखर से दोनों को निकाला गया, तब तक दोनों की ही मौत हो चुकी थी। पंचायत के मुखिया छोटे लाल राय द्वारा इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन, तिसिऔता थाना एवं अनुमंडलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को दी गई। मुखिया ने बताया कि बीडीओ मुख्यालय में नहीं थे। साथ ही उनके मोबाइल का स्वीच भी ऑफ था। इसकी सूचना एसडीओ एवं जिला प्रभारी को दी गई है। तिसिऔता थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन दोनों मृतकों के परिजनों ने अपनी बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। स्थानीय मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि मद से 15 सौ रूपये एवं अपने निजी मद से 15 सौ रूपये दो मृतका के परिजनों को मुहैया कराया गया। इसके बाद दोनों मृतका के शवों का दाह-संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी