तटबंध के नौ बिदुओं पर कोसी नदी बनी है आक्रामक

सुपौल। कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी आक्रामक बनी हुई है। नौ स्परों पर नद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 07:10 PM (IST)
तटबंध के नौ बिदुओं पर कोसी नदी बनी है आक्रामक
तटबंध के नौ बिदुओं पर कोसी नदी बनी है आक्रामक

सुपौल। कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी आक्रामक बनी हुई है। नौ स्परों पर नदी का दबाव बरकरार है। शुक्रवार की शाम 6 बजे बराह क्षेत्र में 1,65,150 क्यूसेक जलस्तर रहा तथा रात के 12 बजे कोसी बराज पर 1,99,510 क्यूसेक बढ़ोतरी के साथ बराज के डाउन स्ट्रीम में पास आउट किया गया। जबकि शनिवार की सुबह 8 बजे यह जलश्राव घटते हुए बराह क्षेत्र में 1,54,000 क्यूसेक एवं बराज पर 1,89,625 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। कोसी नदी के जलस्तर में जारी उतार-चढ़ाव के कारण एक बार नदी पहाड़ी ढलान वाली भूभाग में नेपाल प्रभाग के नेपाली बांध एवं पुलठैगौड़ा के कुल 9 स्परों पर आक्रामक दबाव दूसरे दिन भी बना रखी है। सभी वरीय अभियंता स्थल पर कैंप कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों प्रभाग के सभी तटबंध अपने स्परों के साथ सुरक्षित बताए गए।

अब समतल भाग की बजाए नदी पहाड़ी ढलान वाली भाग के स्परों पर विकराल रूप से आक्रामकता दिखाते हुए वरीय अभियंताओं को स्थल पर कैंप करने को बाध्य कर रखी है। कोसी नदी की आक्रामकता नेपाली बांध के स्पर संख्या 42, 42 से 43 का लूप भाग एवं 43 पर ढलान के अत्यधिक वेग ने भयानक दबाव बनाते हुए कुछ दिन पूर्व कराए गए फ्लड फाइटिग कार्य को नदी चपेट में लेती जा रही है। इसी बांध के स्पर संख्या 34, 35, 37, 30 से 44 एवं 49 से 50 पर लागातार दबाव बने रहने से सभी स्पर भीषण ढलान वाली एकत्रित धारा का दबाव झेल रही है। इसके साथ ही पुलठैगौड़ा स्थित स्पर संख्या 12 पर भी दबाव के कारण संकट मडराने लगा। क्योंकि पहाड़ी ढलान वाली नदी की सतह से जमीनी सतह में लगभग 50 से 70 फीट के अंतर में नीचे की ओर नदी बहती है। यही दबाव की विकरालता दिखाती है। इन स्परों पर जारी नदी की आक्रामकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दबाव के मद्देनजर मुख्य अभियंता समेत सभी वरीय अभियंता इन स्थलों पर कैंप करते हुए स्थिति नियंत्रित करने में जुटे हैं। दिन के 12 बजे नदी का जलश्राव बराहक्षेत्र में 1,55,000 क्यूसेक बढ़ते क्रम में तथा बराज पर 1,88,485 क्यूसेक स्थिर क्रम में रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी