जनआकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर विमर्श

सुपौल। आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनआकांक्षा रैली की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 01:48 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 01:48 AM (IST)
जनआकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर विमर्श
जनआकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर विमर्श

सुपौल। आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनआकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयोजित रैली की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह कोसी प्रमंडल प्रभारी डॉ. अशोक कुमार राम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 28 वर्षों के बाद कांग्रेस बिहार में महारैली करने जा रही है। यह रैली देश में अव्यवस्थित केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धक भी बनेगा। कहा कि रैली के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की झूठी सरकार का न सिर्फ पोल खोलेगी, बल्कि उनके द्वारा झूठे वादे को भी विस्तारपूर्वक बताया जाएगा। कांग्रेस का यह पैगाम देश स्तर पर भाजपा सरकार की पोल पट्टी खोलने के लिए काफी होगा। रैली ऐतिहासिक हो इसके लिए आवश्यक है कि सुपौल की भागीदारी भारी संख्या में हो। बैठक को पूर्व विधायक विजय कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार ¨सह, जयप्रकाश चौधरी, उपेंद्र राम, अमरेंद्र ठाकुर, शिव नारायण यादव, नारायण मेहता, राम लखन, रमेश प्रसाद यादव, समीर आलम, ललन कुमार यादव, मु. उस्मान, नरेश कुमार मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, शत्रुघ्न चौधरी, पितांबर पाठक आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी