मांगों के समर्थन में गृहरक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन

सुपौल, जागरण संवाददाता:अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले 15 मई से हड़ताल पर डटे जिले के होमगार्

By Edited By: Publish:Wed, 20 May 2015 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2015 05:57 PM (IST)
मांगों के समर्थन में गृहरक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन

सुपौल, जागरण संवाददाता:अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले 15 मई से हड़ताल पर डटे जिले के होमगार्ड जवानों ने आंदोलन को और तेज करते हुए बुधवार को चक्का जाम कर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। चक्का जाम किए जाने से जिला मुख्यालय में आवागमन जहां पूर्ण रूप से बाधित रहा। वहीं राघोपुर से सहरसा जाने वाली ट्रेनों को भी करीब पौने घंटे स्टेशन से पहले खड़ा रहना पड़ा। जाम से जहां आम लोगों को शहर प्रवेश करने या फिर शहर से बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर में छोटी-बड़ी वाहनों का जमावड़ा लग गया। पूर्व निर्धारित चक्का जाम आंदोलन को ले जिले भर के होमगार्ड जवानों का सुबह से ही शहर में इकट्ठा होना शुरू हो गया। देखते ही देखते शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को होमगार्ड के जवानों ने जाम कर यातायात को पूर्ण रूप से बाधित कर दिया। लोहियानगर चौक की स्थिति तो और भयावह थी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जवान बीच सड़क पर ही बैठ गए। वहीं लोहिया नगर चौक स्थित रेलवे ढ़ाला को पूर्ण रूप से बाधित कर ट्रेनों को भी रोक डाला। कुछ क्षण के लिए तो शहर की स्थिति ऐसी बन गई कि जो जहां थे वहीं फंसे रह गए। किसी तरह लोग बाइपास सड़कों से आते-जाते रहे। यहां तक कि जिला पदाधिकारी को स्वयं कार्यालय जाने में बाईपास का सहारा लेना पड़ा। जाम कर रहे जवानों ने एम्बुलेंस तक को भी जाने के लिए नहीं दे रहे थे। कुछ टुकड़ियों में बंटे जवानों ने संघ के बैनर तले शहर में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। जवानों का कहना था कि महज 3 सौ रूपये की दैनिक मजदूरी पर उनसे 24 घंटा काम लिया जाता है। जबकि इतने ही काम के बदले अन्य बल को वेतन दिया जाता है। जब तक सरकार गृहरक्षा वाहिनी को भी वेतन नहीं देगी हड़ताल जारी रहेगा। कार्यालय जाने के क्रम में जाम में फंसे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने जवानों से मर्यादा के भीतर और आम जनमानस का ख्याल रखते आंदोलन करने को कहा।

chat bot
आपका साथी