लोक अदालत में नप व परिवहन मामले निपटे

सिवान। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लो

By Edited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 09:11 PM (IST)
लोक अदालत में नप व परिवहन मामले निपटे

सिवान। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को नगर परिषद एवं परिवहन विभाग से जुड़े मामलों का निष्पादन हुआ। मामलों का निष्पादन दो बेंचों में किया गया। प्रथम अपर न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आलोक कुमार सिन्हा, चतुर्थ अवर न्यायाधीश डीएन भारद्वाज, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभाकर झा, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद, अधिवक्ता विशेष निशेष चन्द्र एवं अनिल सिंह की उपस्थिति में वादों का निपटारा सुलह समझौता के आधार पर किया गया। परिवहन विभाग द्वारा स्थायी और अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति से जुड़े लगभग 5861 वादों का निपटारा किया गया और इस क्रम में लगभग 15 लाख की वसूली की गई। इसी प्रकार नगर परिषद सिवान द्वारा गृहकर, जन्म एवं मृत्यु से जुड़े कुल 960 वादों का निपटारा किया गया एवं लगभग सवा तीन लाख की समझौता राशि वसूली की गई। मामलों के निष्पादन में जहां नप एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग रहा। वहीं लोक अदालत के पेशकार अतुल, दीपक एवं सुनीधि श्रीवास्तव का सहयोग प्रभावी रहा।

chat bot
आपका साथी