हाई बीपी का शिकार हुआ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड का जवान

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात होम गार्ड का एक जवान बुधवार को अचानक बेहोश होकर गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 05:20 PM (IST)
हाई बीपी का शिकार हुआ ड्यूटी 
पर तैनात होमगार्ड का जवान
हाई बीपी का शिकार हुआ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड का जवान

सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात होम गार्ड का एक जवान बुधवार को अचानक बेहोश होकर गिर गया एवं उसके कान, नाक से खून बहने लगा। इसे देख स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना लगभग सुबह 9.30 बजे के करीब की है। उक्त होम गार्ड का जवान बच्चू राम सिपाही नंबर 4044 ग्राम सरेया थाना बसंतपुर का रहने वाला है, जिसकी तैनाती भगवानपुर हाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई है। बुधवार को उक्त जवान आउट डोर के बाहर पहले खड़ा था। अचानक वह कुर्सी पर बैठ गया और बैठते ही वह फर्श पर गिर बेहोश हो गया। जवान को फर्श पर गिरते एवं बेहोश होते देख आउट डोर के बाहर खड़े मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। आउट डोर में बैठे चिकित्सक डॉ. वीसी वर्मा एवं एएनएम उषा कुमारी स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जवान को अस्पताल के बेड पर ले गए और उनका उपचार शुरू किया। डॉ. वर्मा ने बताया जवान का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि उनका बीपी 220/110 के करीब हो गया था।

जिसके कारण गिर पड़े एवं बेहोश हो गए। उन्होंने बताया उनको तत्काल सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी