हड़सर गोली कांड में एक गिरफ्तार

सिवान। दारौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर में गोली मारने की घटना मामले में पुलिस ने एक आरोप

By Edited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 06:24 PM (IST)
हड़सर गोली कांड में एक गिरफ्तार

सिवान। दारौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर में गोली मारने की घटना मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दारौंदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक आरोपी पूर्वी हड़सर निवासी सुदामा महतो की गिरफ्तारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि सुदामा महतो पूर्वी हड़सर के चंवर में छुपा हुआ है। जिस पर पुलिस ने मजदूर के वेश में चंवर में जाकर उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले पुलिस अब मुख्य आरोपी पचरुखी थाना क्षेत्र के बैशाखी निवासी जितेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी